Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कोरोना की लगी नजर, अब बदला हुआ नजर आएगा नाहन का मुख्य बड़ा चौक बाजार!
    हिमाचल प्रदेश

    कोरोना की लगी नजर, अब बदला हुआ नजर आएगा नाहन का मुख्य बड़ा चौक बाजार!

    By Himachal VartaMay 18, 2020
    Facebook WhatsApp
    himachal varta

    नाहन में कोरना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने बड़ा चौक का स्वरूप बदलने की तैयारी कर ली है। अब यहां फल-सब्जी की दुकानों को नहीं लगाया जाएगा। कोरोना संकट को लेकर नाहन में फल और सब्जी विक्रेताओं के लिए नई गाइड लाइर जारी
    नाहन (संजय सिंह)। कोरोना महामारी के मद्देनजर अब कुछ दिनों में शहर काे बड़ा चौक मुख्य बाजार की रंगत बदली-बदली सी नजर आएगी। नगर परिषद ने यहां से सब्जी-फल विक्रेताओं की दुकानों को अब आयकर विभाग के पास पार्किंग में शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के बीच फिलहाल सब्जी-फल विक्रेताओं को शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में बिठाया गया है, लेकिन कोरोना के खिलाफ जंग लंबी होता देख दुकानों को शिफ्ट करने की योजना बनाई गई। सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसके मद्देनजर जल्द ही यह कदम उठाया जा सकता है। ऐसे में साफ है, कि वर्षों से लगने वाली सब्जी-फल की दुकानें अब बड़ा चौक बाजार में नहीं लगेंगी। बाजार का यह हिस्सा अब पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा।

    नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया बड़ा चौक बाजार में करीब 15-16 सब्जी व फल विक्रेता अपनी दुकानें लगाते हैं, लेकिन अब कोरोना के साथ जीवन चलाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। बड़ा चौक बाजार में सब्जी मार्केट होने के कारण काफी भीड़ होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां से सब्जी विक्रेताओं को आयकर विभाग के पास नगर परिषद की पार्किंग में शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि पार्किंग को खत्म कर संबंधित दुकानदारों को यहां जगह प्रदान की जाएगी। शहर में अन्य जगहों पर सब्जी-फल बेचने वाले दुकानदारों के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। ठाकुर ने बताया फंड उपलब्ध होता है, तो जितने भी सब्जी विक्रेता हैं, उन सभी के लिए अलग-अलग स्थानों पर जहां इनकी अच्छी बिक्री हो सके, उनके लिए भी जगह तलाश कर काम किया जाएगा।

    सभी सब्जी विक्रेताओं के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि दो-तीन महीने से जो भी इनका नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई यह अच्छे ढंग से कर सके। कुल मिलाकर बरसों से बड़ा चौक बाजार सब्जी फल मार्केट के तौर में जाना जाता था, लेकिन अब कोरोना की नजर यहां की बहुत पुरानी सब्जी मार्केट पर भी पड़ गई है। लिहाजा आने वाले दिनों में बड़ा चौक बाजार का स्वरूप बदलता नजर आएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.