नाहन। जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के मंडोली के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला संज्ञान में आया है। शव की पहचान 55 वर्षीय रूप सिंह पुत्र नैन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को स्थानीय लोगों ने माइन के समीप एक शव को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति डिपो में राशन लेने गया था। माना जा रहा है कि वापिस जाते वक्त वहां गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संगड़ाह अनिल धोलटा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
