नाहन (संजय सिंह)। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत युवा भी कोरोना संकट में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके तहत सिरमौर में स्वयंसेवकों द्वारा मिशन डिजिटल कोरोना अवेयर कैंपेन संचालित किया जा रहा है। इसका अहम हिस्सा सेल्फी विद मास्क को बनाया गया है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक सुमित ठाकुर व कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु ठाकुर के अलावा ललित कुमार डोगरा द्वारा किया जा रहा है। 30 मार्च 2020 से शुरू हुए इस अभियान में पोस्टर मेकिंग स्पर्धा भी आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में नाहन खंड के समन्वयक शुभम शर्मा ने प्रदेश भर में पहला स्थान अर्जित किया था।
मास्क की उपयोगिता के बाद स्वयंसेवकों द्वारा “घरे हिमाचली खरे हिमाचली” की शुरुआत की गई। इसमें अनोखे तरीके से लोगों को लॉकडाउन की अहमियत के बारे में बताया गया। वर्क एट होम को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। घर पर बैठे स्वयंसेवी द्वारा बनाए गए तकरीबन 3000 मास्क का वितरण बुजुर्गों को किया गया। साथ ही आरोग्य सेतु एप की भी अहमियत से लोगों को बताया गया।
Breakng
- कांग्रेस के चुनावी पोस्टर में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को नहीं मिली जगह
- बुजुर्ग का एटीएम बदलकर निकाले 74000 , आरोपी जीरकपुर से गिरफ्तार
- अपना बूथ सब से मजबूत अभियान में भाजपा नेता हुए सक्रीय – प्रताप रावत
- भाजपा पर हमलावर इंडिया गठबंधन के नेता
- सिरमौर में अभी तक ‘पेड न्यूज’ का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया-सुमित खिमटा
- सरकारी स्कूलों में शुरू होगी इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई
Saturday, May 18