Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गूगल मीट में कर्मचारियों ने रखी समस्याएं, कोरोना से लड़ने के लिए कर्मचारियों के सहयोग पर जताया आभार
    हिमाचल प्रदेश

    गूगल मीट में कर्मचारियों ने रखी समस्याएं, कोरोना से लड़ने के लिए कर्मचारियों के सहयोग पर जताया आभार

    By Himachal VartaMay 20, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (संजय सिंह)। लॉकडाउन के कारण कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कोई बैठक आयोजित नहीं हो पा रही है कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों पर चर्चा के लिए न्यू पेंशन कर्मचारी संघ जिला सिरमौर इकाई की गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में सरकार को सहयोग देने के साथ-साथ अपनी समस्याओं व मांगों पर भी चर्चा की।

    इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील तोमर ने मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में कर्मचारियों द्वारा करीब 24 लाख रुपए का सहयोग देने पर आभार जताया। जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्डीर ने आह्वान करते हुए बताया कि बेशक इस कठिन समय में संघ सरकार को संपूर्ण सहयोग कर रहा है।

    संघ के अधिकतर कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग , पशुपालन विभाग आदि कोरोना योद्धा के रूप मे कार्य कर रहे हैं। मगर सोशल मीडिया के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की अपनी उचित मांग को सदैव उठाते रहेंगे। यह कर्मचारियों के भविष्य का सवाल है।

    साथ ही संघ ने देहांत अथवा अपंगता पर कर्मचारियों को दिए जाने वाले लाभ से संबंधित केंद्र सरकार की 2009 को अधिसूचना को शीघ्र लागू करने की मांग की गई। बैठक में उपाध्यक्ष जगदीश परमार, महासचिव दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष चेतन चौहान,हरदेव ठाकुर, खण्ड अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रवीण शर्मा, जितेन्द चौहान, सतीश पुन्डीर, मनीष ठाकुर, सागर शर्मा व सोमदत्त शर्मा आदि ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.