नाहन। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने आज एक प्रैस नोट जारी कर बताया कि दिनांक 20/05/2020 को चौकी पझौता (फटी पटेल) की पुलिस टीम को गश्त के दौरान विश्वशनीय सूत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गोबिन्द सिंह, पुत्र श्री लेख राम,निवासी गांव धनछ चुखडिया, डा. शाया सनौरा, तह. राजगढ, जिला सिरमौर ने अपने खेतो मे भांग व अफीम के पौधे की खेती कर रखी है । जिस पर प्रभारी चौकी पझौता एएसआई योग राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौका पर दबिश दी और मौका पर पुलिस टीम ने खेतो में अफीम के 522 हरे पौधे तथा 468 अदद डोडे (3.265 कि.ग्रा.) बरामद करने में सफलता प्राप्त की, इसके अतिरिक्त मौका पर खेतो में भांग के पौधों भी उगे हुये पाये गए जिन सभी पौधों को पुलिस टीम द्वारा उखाड़ा गया जो गिनने पर कुल 11,156 पौधे पाये गए । जिस पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में एनडी एण्ड पीएस अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत्त किया गया और मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी अन्वेषण जारी है ।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
