Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उपायुक्त सिरमौर ने एक फेसबुक मैसेज पर उपलब्ध करवाई आयुष किट
    हिमाचल प्रदेश

    उपायुक्त सिरमौर ने एक फेसबुक मैसेज पर उपलब्ध करवाई आयुष किट

    By Himachal VartaMay 22, 2020
    Facebook WhatsApp
    अनिल शर्मा अपने परिवार के साथ जिन्हें आयुष किट भेंट की गयी।

    शारीरिक रूप से अक्षम दो भाई और बुजुर्ग दम्पति ने की थी आयुष किट उपलब्ध करवाने की मांग

    अनिल शर्मा अपने परिवार के साथ जिन्हें आयुष किट भेंट की गयी।

    नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के.परूथी ने एक मजबूर और बेसहारा परिवार जिसमें बुजुर्ग दम्पति और उनके शारिरिक रूप से अक्षम दो बेटों को आयुष किट जिसमें समशमनी वटी -250 एमजी, आयुष काढ़ा और आर्सेनिक एल्बम -30 (होम्योपैथिक) शामिल हैं तथा इस आयुष काढ़ा में तुलसी, दालचीनी, सौंठ और कालीमिर्च जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं जोकि कोरोना वायरस से बचाव करने के साथ साथ प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होती है उपलब्ध करवा कर मिसाल पेश की है।
    अनील शर्मा, ग्राम तालों, डा. नाहन जिला सिरमौर का निवासी है जोकि शारिरिक रूप से अक्षम है।
    उन्होने गत वीरवार की प्रातः डीसी सिरमौर फेसबुक पेज पर संदेश के माध्यम से आयुष किट उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था जिस पर उपायुक्त
    द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आयुर्वेदिक विभाग को उन्हें तुरन्त आयुष किट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिया था। आयुर्वेदिक विभाग ने तत्परता से आदेशों पर अमल करते हए अनील शर्मा को सांय तक आयुष किट उपलब्ध करवा दी।

    अनील शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में चार सदस्य है, माता-पिता के अलावा वह दो भाई है और दोनों ही शारिरिक रूप से चलने में असमर्थ है। इसी कारण उन्होने वीरवार को डीसी सिरमौर फेसबुक पेज पर आयुष किट के लिए उपायुक्त से अनुरोध किया था तथा उपायुक्त द्वारा उनके संदेश पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए सांय तक उन्हें आयुष किट उपलब्ध करवा दी थी।
    अनील शर्मा तथा उनके परिवार के सदस्यों ने आयुष किट उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त का धन्यवाद किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.