Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
    • अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
    • भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली
    • कॉलेज डिनोटिफाई कर डे बोर्डिंग स्कूल का दिखावा, कांग्रेस कर रही युवाओं के भविष्य से खिलवाड़: बलदेव तोमर
    • सैन वाला स्कूल की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
    • सिरमौर में जंगल की आग में भारी गिरावट , इस बार सिर्फ 15 घटनाएं दर्ज : बसंत किरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, May 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने अनुसंधान और प्रौद्योगिकी पर आधारित जैव विविधता के दोहन पर बल दिया
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने अनुसंधान और प्रौद्योगिकी पर आधारित जैव विविधता के दोहन पर बल दिया

    By Himachal VartaMay 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां अनुसंधान और प्रौद्योगिकी पर आधारित जैव विविधता के दोहन पर बल देते हुए कहा कि हिमालय क्षेत्र की जड़ी-बूटियों पर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देकर राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।
    यह बात राज्यपाल ने विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर राजभवन में वन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभागों और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए कही।

    श्री दत्तात्रय ने कहा कि ‘कोरोना ने दुनिया को एहसास दिलाया है कि मनुष्य प्रकृति से शत्रुता नहीं कर सकता, यदि मनुष्य प्रकृति को हानि पहुंचाता हैं, तो निश्चित ही प्रकृति भी मनुष्य को नुकसान पहुंचाएगी।’
    उन्होंने कहा कि जनसंख्या घनत्व, शहरीकरण और औद्योगीकरण ने लोगों के जीवन को परिवर्तित कर लिया है। हमें विकास के पथ पर आगे बढ़ना है लेकिन, प्रकृति का आवश्यकता से अधिक दोहन कम करना होगा, क्योंकि प्रकृति का संतुलन अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम विकास के नाम पर वन क्षेत्र को समाप्त नहीं कर सकते।
    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाएं भी प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का ही परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि जैव विविधता अधिनियम को प्रत्येक स्तर पर सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाने चाहिए। उन्होंने विभागीय स्तर पर बनाए गए उत्पादों की सराहना की और विभागीय समन्वय द्वारा इस कार्य को आगे बढ़ाने पर भी बल दिया।
    प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल और डाॅ. अजय और निदेशक विज्ञान और प्रौद्योगिकी डीसी राणा ने राज्यपाल को विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और उन्हें जैव विविधता के लिए किए जा रहे कार्यों से भी अवगत करवाया।
    गैर सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी चर्चा में भाग लिया।
    राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
    • अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
    • भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली
    • कॉलेज डिनोटिफाई कर डे बोर्डिंग स्कूल का दिखावा, कांग्रेस कर रही युवाओं के भविष्य से खिलवाड़: बलदेव तोमर
    • सैन वाला स्कूल की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.