Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सैन वाला स्कूल की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
    सिरमौर

    सैन वाला स्कूल की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

    By Himachal VartaMay 22, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सलानी कटोला पंचायत में दसवीं कक्षा की छात्र द्वारा आत्महत्या किया जाने का मामला जानकारी में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिस्त्री का काम करने वाले जोगिंदर सिंह की बेटी ने घर की छत में लगे कुंडे में वर्दी के दुपट्टे को बांध कर फंदा लगा लिया।

    मृतक छात्रा सलानी कटोल पचायत के डूंगाखाला गांव की रहने वाली थी। छात्रा के पिता जोगिंदर सिंह मिस्त्रीक काम करते हैं। छात्र अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी।

    बताया जा रहा है कि स्कूल में पढ़ाई को लेकर अध्यापिका के साथ कोई बात हुई जिसका छात्र ने बुरा मान लिया था। यह घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। बताया गया है कि स्कूल से छुट्टी होते ही जहां छात्रा रोज बस से घर आती थी वही जिंदगी के अंतिम सफर के दिन उसने घर का रास्ता पैदल ही तय किया।

    करीब 4:00 बजे घर पहुंचते ही छात्रा ने ना तो पानी पिया और ना ही अपनी स्कूल ड्रेस को बदला और सीधे ही अपने कमरे में चली गई। जिस कमरे में छात्र ने जाते ही बीच की चटकानी बंद कर ली इस कमरे में उसकी 5 वर्षीय छोटी बहन भी सो रही थी।

    छात्रा की मां उस समय पानी लेने के लिए घर से दूर गई हुई थी। घर में छोटी बहन के अलावा कोई और नहीं था। मृतक छात्रा की मां जब पानी लेकर घर पहुंची तो कमरे में से सबसे छोटी बेटी के रोने की आवाज आ रही थी।

    मां ने जब दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा बंद था। तब तक घर के और सदस्य भी पहुंच चुके थे। घर वालों ने जब छोटी बेटी को चटकनी खोलने के लिए कहा तो बा -मुश्किल छोटी बेटी ने बंद दरवाजे को खोला।

    कमरे के अंदर का मंजर देखे ही मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों के होश फाख्ता  हो गए घर में चीख पुकार मच गयी।

    दुपट्टे से लटकी छात्रा को तुरंत फंदे से उतारा गया मौके पर स्थानीय चिकित्सक को भी बुलाया गया था। चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर छात्रा की नब्ज़ टटोली तो उसके प्राण पखेरू उड चुके थे।   सूचना कालाअंब थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद रात को 10:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पूरे घटनाक्रम का ब्योरा व बयान दर्ज भी किये। रात को करीब 1:30 के आसपास मृतक छात्रा के शव को नाहन मैडिकल कॉलेज लाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम 21 मई बुधवार को करवाया गया।

    पुलिस के द्वारा फिलहाल विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। वही सलानी कटोला पंचायत की प्रधान अनीता देवी ने इस घटना पर गहरा दुख व अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

    जिला सिरमौर एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मृतक छात्रा का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.