Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
    • अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
    • भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली
    • कॉलेज डिनोटिफाई कर डे बोर्डिंग स्कूल का दिखावा, कांग्रेस कर रही युवाओं के भविष्य से खिलवाड़: बलदेव तोमर
    • सैन वाला स्कूल की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
    • सिरमौर में जंगल की आग में भारी गिरावट , इस बार सिर्फ 15 घटनाएं दर्ज : बसंत किरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, May 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सराहां: पांवटा साहिब की महिला व मासूम बच्ची की रिपोर्ट दोबारा भी पॉजिटिव
    हिमाचल प्रदेश

    सराहां: पांवटा साहिब की महिला व मासूम बच्ची की रिपोर्ट दोबारा भी पॉजिटिव

    By Himachal VartaMay 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। सराहां कोविड़ अस्पताल में दाखिल पांवटा साहिब की महिला व उसकी 7 साल की बेटी की रिपोर्ट दोबारा भी पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने की सूरत में उन्हें होम क्वारंटाइन पर भेजा जा सकता था। मगर अब अस्पताल में ही दाखिल रहना पड़ सकता है। पावंटा साहिब में तारूवाला की हरिओम कॉलोनी की रहने वाली 30 वर्षीय महिला 4 मई को अपने बच्चों सहित दिल्ली से लौटी थी। पति ही परिवार को लेने दिल्ली गया था। लौटने के बाद होम क्वारंटाइन पर रह रही महिला के सैंपल लिए गए थे, जो जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। बेटी भी संक्रमित पाई गई थी।

    रिपोर्ट 14 मई को हासिल हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को बच्ची के साथ कोविड-19 सराहां अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। अब 22 मई की रात दूसरी बार भी सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दीगर है कि अब तक सिरमौर में कोरोना के 4 मामले सामने आए हैं, इसमें से दो रिकवर हो चुके हैं। एक बार सिरमौर कोरोना मुक्त भी हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि महिला व बेटी के स्वस्थ होने के बाद भी सिरमौर में आंकड़ा शून्य पर पहुंचेगा। उधर डीसी डॉ आर के परुथी ने कसौली से रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की है।

    चूंकि कोरोना का कोई भी उपचार उपलब्ध नहीं है, लिहाजा संक्रमितों को दो वक्त आयुष किट के तहत काढ़ दिया जा रहा है। इसके अलावा कुछ होम्योपैथिक उपचार का भी सहारा लिया जा रहा है, ताकि संक्रमित में रोगी प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाया जा सके। इसी के बूते वह कोरोना को हराने में सफल हो सकते हैं। इसकी पुष्टि खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप शर्मा ने की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
    • अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
    • भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली
    • कॉलेज डिनोटिफाई कर डे बोर्डिंग स्कूल का दिखावा, कांग्रेस कर रही युवाओं के भविष्य से खिलवाड़: बलदेव तोमर
    • सैन वाला स्कूल की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.