Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»मौत से लड़ रही नैनीधार की मासूम की सहायता को राम सिंह हुआ मददगार साबित
    स्वास्थ्य

    मौत से लड़ रही नैनीधार की मासूम की सहायता को राम सिंह हुआ मददगार साबित

    By Himachal VartaMay 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। मेडिकल कॉलेज नाहन के चिल्ड्रन वार्ड में बेड नंबर 6 पर एक मासूम जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। सिरमौर के नैनीधार निवासी रेलू राम की मासूम बेटी ममता लीवर की खतरनाक बीमारी से ग्रस्त हो गई है। जिसके चलते उसके नाक से लगातार खून चल रहा था। शरीर में खून की मात्र 2 ग्राम रह गई थी। डॉक्टर भी इस बात को चिंतित थे कि मासूम बच्ची की जान कैसे बचाई जाए। ऐसे में एक बार फिर समाज सेवक राम सिंह अवतार बनकर मुसीबत के मारे परिवार के पास पहुंच गया।

    चूंकि ममता को ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की जरूरत पड़ गई थी और यह ब्लड ग्रुप राम सिंह का निकला। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में जो खून था उसके अलावा राम सिंह का खून ममता की टूटती सांसों में जिंदगी की आस जगा लाया। हालांकि यह कुछ घंटों का ही रिलीफ है चिकित्सकों के अनुसार ममता का ऑपरेशन किया जाना है। मेडिकल कॉलेज नाहन के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पवन ने बताया कि लड़की की स्थिति ठीक होने पर उसे पीजीआई रेफर किया जाएगा। बच्ची को लीवर संबंधित बीमारी हुई है।

    अब यहां पर परिजनों की मुसीबत और बढ़ जाती है क्योंकि यह परिवार अत्यधिक निर्धन है। इसके अलावा इनके पास ना तो कोई स्वास्थ्य बीमा है और ना ही इनका नाम बीपीएल सूची में दर्ज किया गया है। ऐसे में आर्थिक स्थिति को देखते हुए पूरा परिवार सकते में आ गया है। मासूम बच्ची की हालत देखते हुए खुद चिकित्सकों ने और रामसिंह जैसे कुछ लोगों ने थोड़ी बहुत आर्थिक मदद की है। मगर यह मदद पर्याप्त नहीं बताई जा रही है।

    लड़की का भाई चतर सिंह जिसका मोबाइल नंबर 980586 9307 है इस पर कोई भी व्यक्ति संपर्क कर सकता है। उधर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पवन ने लड़की की गंभीर अवस्था की पुष्टि भी की है। तो वही समाज सेवक राम सिंह की भी पूरा शहर प्रशंसा कर रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.