Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
    • अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
    • भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली
    • कॉलेज डिनोटिफाई कर डे बोर्डिंग स्कूल का दिखावा, कांग्रेस कर रही युवाओं के भविष्य से खिलवाड़: बलदेव तोमर
    • सैन वाला स्कूल की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
    • सिरमौर में जंगल की आग में भारी गिरावट , इस बार सिर्फ 15 घटनाएं दर्ज : बसंत किरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, May 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लोगों को याद आई मिट्टी की महक, गर्मी बढ़ने के साथ साथ मिट्टी के बर्तनों की बढ़ी मांग
    हिमाचल प्रदेश

    लोगों को याद आई मिट्टी की महक, गर्मी बढ़ने के साथ साथ मिट्टी के बर्तनों की बढ़ी मांग

    By Himachal VartaMay 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। लॉक डाउन की वजह से लोगों की आर्थिकी पर बहुत बड़ा असर पड़ा है परंतु मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ने से इन मिट्टी के बर्तनों का व्यापार करने वाले लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पिछले कई वर्षों से लोगों ने मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल कम कर दिया था।

    गर्मी में जहां लोग ठंडे पानी के लिए घड़े या मटके का इस्तेमाल किया करते थे वहां अब लोगों ने फ्रिज का इस्तेमाल शुरू कर दिया था परंतु करोना महामारी के चलते लोगों ने फ्रिज का पानी पीना काफी कम कर दिया है। लोग फिर से गर्मियों में ठंडा पानी पीने के लिए घड़ों और मटको का इस्तेमाल करने लगे हैं।

    लोगों का कहना है कि फ्रिज का पानी पीने से गला खराब होता है जबकि घड़े का पानी से शरीर स्वस्थ रहता है। यही कारण है कि इन दिनों जिला मुख्यालय नाहन में मिट्टी के बर्तनों की डिमांड बढ़ने लगी है और लोग दूर-दूर से मिट्टी के बर्तन खरीदनेेे के लिए पहुंच रहे हैं।

    मीडिया से बात करते हुए मिट्टी के बर्तनों के युवा व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में मिट्टी के बर्तनों की डिमांड काफी कम हो गई थी परंतु इस वर्ष गर्मियों में मिट्टी के बर्तनों की डिमांड पहले के मुकाबले बढ़ गई है। डिमांड बढ़ने की वजह इन बर्तनों की फैंसी लुक भी माना जा सकता है।

    आज के दौर में घड़ों को फैंसी लुक दिया गया है इसके अलावा मिट्टी के कैंपर, मिट्टी की बोतल, गमले, गुल्लक दही जमाने के बर्तन यहां तक कि मिट्टी के फ्रिज तक डिजाइन किए गए हैं।

    व्यापारियों का कहना है कि इन फैंसी लुक की वजह से मिट्टी के बर्तनों की डिमांड काफी बढ़ी है और डिमांड बढ़ने की दूसरी वजह कोरोना महामारी भी माना जा रहा है।

    फ्रिज का पानी पीने से गला खराब होने की आशंका बनी रहती है इसलिए लोगों ने फ्रिज के पानी का इस्तेमाल काफी कम कर दिया है।

    लॉक डाउन के कारण बाहरी राज्यों से मिट्टी के बर्तनों की सप्लाई कम होने के कारण लोगों को कम किस्म के ही बर्तन मिल पा रहे हैं व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि यदि बर्तनों की सप्लाई निकट भविष्य में ठीक हो जाती है तो इन बर्तनों के दाम काफी कम हो जाएंगे। दाम कम होने के कारण बिक्री में भी इजाफा होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
    • अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
    • भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली
    • कॉलेज डिनोटिफाई कर डे बोर्डिंग स्कूल का दिखावा, कांग्रेस कर रही युवाओं के भविष्य से खिलवाड़: बलदेव तोमर
    • सैन वाला स्कूल की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.