Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन व पांवटा से इतने कामगारों को किया कालका रवाना
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन व पांवटा से इतने कामगारों को किया कालका रवाना

    By Himachal VartaMay 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (संजय सिंह)। लॉकडाउन में फंसे बाहरी राज्यों के कामगारों और कर्मचारियों के परिवारों को प्रदेश सरकार व प्रशासन उनके प्रदेशों तक भेजने की व्यवस्था में जुटा है। उत्तरप्रदेश जाने वाले 99 कामगारों को नाहन और पांवटा साहिब से कालका के लिए रवाना किया गया। इनमें से पांवटा साहिब से एक बस में 30 लोग भेजे गए।

    जिला सिरमौर की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में सैकड़ों प्रवासी कामगार रहते हैं जो कर्फ्यू के बाद से जिले में ही फंसे हुए हैं। कालाअंब, मोगीनंद, पांवटा की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत करीब 99 कामगार पिछले 30-35 दिनों से फंसे हुए थे। पांवटा में तो कई लोग शेल्टर होम पांवटा में रह रहे थे।

    तहसीलदार पांवटा कपिल तोमर की अगुवाई में टीम ने प्रथम चरण में 5 बच्चों समेत कुल 30 प्रवासी लोगों को एचआरटीसी की बस से कालका के लिए रवाना किया। जबकि मोगीनंद और कालाअंब से 66 कामगार बरेली के लिए दो बसों में भेजे गए। तहसीलदार नाहन नारायण सिंह ने बताया कि कालाअंब और मोगीनंद से 66 कामगार बरेली भेजे गए जबकि 15 बच्चों को अरुणाचल प्रदेश के लिए अलग से भेजा गया।

    उधर, तहसीलदार पांवटा कपिल तोमर ने कहा कि उत्तरप्रदेश के 30 लोगों को एचआरटीसी की बस से रवाना कर दिया गया है। इनमें 5 छोटे बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि अगले चरण में 26 और 28 मई 2020 को उत्तरप्रदेश के सिरमौर में कार्यरत लोग अपने घरों को रवाना हो सकेंगे। अब तक करीब 60 प्रवासी कामगार इन तिथियों में घर जाने को आवेदन भेज चुके हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.