नाहन। नाहन तहसील के अन्तर्गत आने वाले कालाअंब में एक युवक द्वारा पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक युवक की पहचान 38 वर्षीय सीताराम कालाअंब के सैनवाला गांव का रहने वाला था। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सीताराम ने घर से कुछ दूरी पर पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घरवालों ने जब सीताराम को कमरे में नहीं पाया तो उसकी छानबीन शुरू की।
कुछ देर बाद सीताराम परिजनों को पेड़ से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना उन्होंने कालाअंब पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
