नाहन। सिरमौर जिले में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। आसमान आग उगल रहा है लेकिन कोरोना संकट के इस दौर में फ्रंट लाइन में कार्य करने वाले पुलिस, पत्रकार और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी फील्ड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पांवटा साहिब में सबसे अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है। पांवटा साहिब में आज मगलवार को 43 और कालाअंब में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि नाहन का तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस रहा।
पांवटा क्षेत्र में पिछले चार दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। घर में कूलर और पंखों में भी राहत नहीं मिल रही। दोपहर बाद कूलर और पंखे गर्म हवा देने लगे हैं। अधिकतम तापमान बढक़र साढ़े 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अब, पहाड़ों में भी धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। पहाड़ों में भी कूलर और ए सी की खूब मांग बढ़ने लगी है।
Breakng
- पांवटा में पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति
- सिरमौर की विभिन्न सड़कों के ब्लैक स्पॉट होंगे ठीक, 2.81 करोड़ का प्रारूप तैयार-सुमित खिमटा
- जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सिरमौर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद-सुमित खिमटा
- सोलन में पिता की विरासत, सिरमौर में ससुराल तो डरने की क्या बात
- कोलंबिया के नशा तस्कर को आइकन मानने वाला नशे का सौदागर पुलिस ने पकड़ा
- मौजूदा सरकार ने रोका नाहन का विकास कार्य : डा बिंदल
Thursday, April 25