Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिना रजिस्ट्रेशन कोई भी नाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर या सैलून खोलता है तो उसे कर दिया जाएगा सील -डॉ. परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    बिना रजिस्ट्रेशन कोई भी नाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर या सैलून खोलता है तो उसे कर दिया जाएगा सील -डॉ. परूथी

    By Himachal VartaMay 26, 2020
    Facebook WhatsApp

    व्यवसाय से जुडे लोग 28 मई तक labour.hp.gov.in पर करवाए रजिस्ट्रेशन
    नाहन। बिना रजिस्ट्रेशन कोई भी नाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर या सैलून खोलता है तो उस दुकान को सील कर दिया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के.परूथी ने दी।
        उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में कोविड-19 सक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी पंजीकृत नाई व सैलून कर्मियों को रिफरेशर कोर्स करने के उपरान्त अपनी दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की जा रही है, जिसके अतंर्गत जिला सिरमौर में 197 पंजीकृत दुकाने है जिनमें से 148 नाई व सैलून कर्मियों को रिफरेशर कोर्स करवाकर दुकान खोलने की अनुमति दी जा रही है।
    उन्होंने बताया कि अभी नाहन शहर के 38 तथा पांवटा साहिब के 110 नाई व सैलून कर्मियों को रिफरेशर कोर्स करवाने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र जारी कर दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।
    उन्होंने बताया कि अधिसूचित क्षेत्र के जिन नाई, ब्यूटी पार्लर तथा सैलून कर्मियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नही करवाया है वह आज से 28 मई तक labour.hp.gov.in  पर रजिस्ट्रेशन करवाए। इस व्यवसाय से जुडे लोग स्वयं या लोक मित्र केन्द्र के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है। बिना रजिस्ट्रेशन कोई भी नाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर या सैलून खुलता है तो उस दुकान को सील कर दिया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि नाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर या सैलून खुलने के बाद उन्हें फेस शिल्ड एवं फेस मास्क, सिर ढकने के लिए कवर, हाथ के दस्ताने, स्टिरलाइज उपकरण, डिस्पोजेबल ऐप्रन (केवल एक बार प्रयोग के लिए) सैनिटाइज्ड कुर्सी इत्यादि का प्रयोग अनिवार्य होगा।
    उन्होंने बताया कि हर एक ग्राहक की कटिंग के दौरान केवल एक ही बार प्रयोग लाने वाला डिस्पोजल ऐप्रन का प्रयोग किया जाएगा। इस ऐप्रन को बीस रूपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है और इसकी कीमत ग्राहक से वसूली जाएगी परन्तु यह ऐप्रन ग्राहक के सम्मुख नई पैकिंग में से निकालना होगा। सभी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर अपना मोबाईल नम्बर एवं व्ट्सएप नम्बर प्रर्दशित करेगें जिससे ग्राहक पहले से अपॉइंटमेंट निर्धारित कर कंटिग के लिए आएंगे।
    उपायुक्त ने लोगों से आग्रह किया है कि वह खुद सजग बने और इस बात का विशेष ध्यान रखे कि नाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर अथवा सैलून में जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सही तरीके से पालन किया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.