Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कोविड काल में एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की बड़ी कामयाबी, 47 करोड़ 71 लाख में छूटे ठेके
    हिमाचल प्रदेश

    कोविड काल में एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की बड़ी कामयाबी, 47 करोड़ 71 लाख में छूटे ठेके

    By Himachal VartaMay 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन।  जिला सिरमौर राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कोविड- काल में शराब के ठेकों को 47 करोड 71 लाख रुपए में नीलाम कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। हालांकि पिछले वर्ष जिला सिरमौर के 10 यूनिट 48 करोड़ 97 लाखों रुपए में ऑक्शन हुए थे। मगर इस बार विभाग के लिए ठेकों की नीलामी कोविड- के चलते चुनौती भी बन गई थी। यह नीलामी करीब 4 बार विड्रॉ भी हो चुकी थी।

    सुबह आज 11:00 बजे शराब के ठेकेदार मुख्यालय में नीलामी प्रक्रिया के लिए आए। सभी ठेकेदार लॉक डाउन व कर्फ्यू के चलते शराब कैसे बिकेगी इसका रोना रो रहे थे। इन ठेकेदारों का यह भी कहना था कि होटल और बार बंद है। तथा टूरिस्ट भी इस बार संभवत नहीं आएगा। लिहाजा उन्हें शराब के ठेकों में घाटा ही घाटा नजर आ रहा था।

    ठेकेदारों के द्वारा सरकार से 60 परसेंट का रिलैक्सेशन भी मांगा जा रहा था। मगर यहां विभाग के सुलझे हुए अधिकारी हरबंस ब्रेस्कॉन ने सभी को विश्वास में लेते हुए नीलामी प्रक्रिया को संपन्न करवाया। गौरतलब हो कि जिला के 5 यूनिट की नीलामी पहले की जा चुकी थी। जबकि आज मंगलवार को बाकी के 5 यूनिट की नीलामी ए डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में करवाई गई।

    इस नीलामी प्रक्रिया में कुल 14 आवेदकों ने आवेदन दिए। इनमें से तीन ऐसे आवेदक भी थे जो रेड जोन में फंसे होने के कारण आ नहीं पाए। मगर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन्होंने नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। विभाग द्वारा पांच यूनिट की नीलामी के लिए 29.9 करोड रुपए की रिजर्व प्राइस रखी गई थी। बड़ी बात तो यह है कि विभाग ने इस रिजर्व प्राइस का करीब 77 फ़ीसदी अचीव कर 22.39 करोड रुपए में ठेके ऑक्शन किए।

    इसके अलावा विभाग के द्वारा 58 लाख रुपए रिजर्व प्राइस के तहत तथा ₹10000 प्रति टेंडर पीस के तहत नगद राजस्व भी जुटाया। आज संपन्न हुई नीलामी प्रक्रिया में एडीसी प्रियंका वर्मा एडिशनल कमिश्नर राज्य कर एवं आबकारी विभाग हरबंस ब्रस कॉन, उप आयुक्त एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग जिला सिरमौर प्रितपाल सिंह तथा आमजन व विनोद कश्यप मुख्य रूप से मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.