Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर की मंडी में ‘सफेद’ सोना, गाड़ियों की कमी से किसान व व्यापारी परेशान
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर की मंडी में ‘सफेद’ सोना, गाड़ियों की कमी से किसान व व्यापारी परेशान

    By Himachal VartaMay 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर में इस बार ‘सफेद सोना’ यानी लहसुन मंडियों में साइज और शाइन के साथ चमक रहा है, लेकिन लॉकडाउन में गाड़ियों की कमी के कारण किसानों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसानों और व्यापारियों का कहना है कि अगर पहले जैसे स्थिति सामान्य हो जाए तो कोरोना के कारण हुए नुकसान की भरपाई हो सकती है.
    नाहन। प्रदेश के सिरमौर जिले को लहसुन का बड़ा उत्पादक माना जाता है। यहां पर उच्च गुणवत्ता के लहसुन की पैदावार होती है। यही कारण है कि देश हो या फिर विदेश यहां के लहसुन की मांग रहती है। जानकारी के मुताबिक इस बार 4000 हेक्टेयर भूमि में लहसुन लगाया गया। इस कारण बंपर आवक हुई, लेकिन ट्रांसपोर्टेशन और लेबर की समस्या का किसानों और व्यापारियों को सामना करना पड़ रहा है।
    नेपाल-बांग्लादेश में संपर्क
    कृषि अधिकारियों के मुताबिक यहां के लहुसन के लिए व्यापारियों ने नेपाल-बांग्लादेश सहित तमिलनाडु की मंडियों से संपर्क किया है। एक ओर जिले की ददाहू सब्जी मंडी में इन दिनों आसपास के क्षेत्रों से भारी मात्रा में लहसुन पहुंच रहा है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना के चलते देश भर में 31 मई तक लॉकडाउन के कारण से लहसुन बड़ी मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों की मानें तो इस समय पिछले वर्ष की अपेक्षा दाम बहुत अच्छे मिल रहे हैं, परंतु लॉकडाउन के चलते मंडियां बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तियों का कहना है कि इस वर्ष लहसुन की पैदावर अच्छी हुई है, लेकिन मंडी बंद होने के कारण परेशानी हो रही है।

    मंडी में चमक रहा ‘सफेद सोना’
    सिरमौर जिले के कृषि उपनिदेशक डॉ राजेश कौशिक ने बताया कि इस वर्ष 4000 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की पैदावर की गई थी। साइज और शाइन अच्छी अच्छी होने के बावजूद लॉकडाउन के चलते मंडियों तक लहसुन पहुंचाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि आढ़तियों के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि लहसुन की बड़ी मंडियां बंद हैं, हालांकि चेन्नई की मंडी खुल गई और अन्य मंडियों के भी जल्द खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    सूखने के बाद ज्यादा कीमत
    कृषि उपनिदेशक डॉ कौशिक ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में लहसुन के दामों में कुछ और सुधार आने की उम्मीद है। थोड़े दिन पहले तक जब लहसुन गिला था, तो 50 से 60 रुपए तक बिक रहा था, लेकिन अब लहसुन सूखने के बाद 65 रुपए तक सोलन जैसी मंडियों में बिक रहा है। डॉ कौशिक ने बताया कि कोरोना की वजह से चेकिंग ज्यादा हो रही है. ऐसे में जो ट्रक 5 दिन में वापस आने चाहिए, वह 10 दिन में आ रहे हैं. इस बार अच्छे दामों में लहसुन बिकेगा इसकी उम्मीद है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.