नाहन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल व प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा से विस्तृत चर्चा के उपरांत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी हैं। प्रदेश पदाधिकारियों में पांच उपाध्यक्ष, दो महासचिव, पांच सचिव, एक सोशल मीडिया एवं आईटी प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय सचिव होंगे । जिला सिरमौर से द्रोपती शर्मा को सचिव बनाये जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, सरेश कश्यप , प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक बलदेव तोमर , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रशमीधर सूद , जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता , विधायक सुखराम चौधरी , मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान तथा मंडल, जिला व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व आदी का भी आभार जताया है। द्रोपती शर्मा ने कहा कि इस जिम्मेदारी का दूसरी बार मेरे ऊपर विश्वास जताया है। इस दायित्व का श्रेय शिलाई मंडल के शीर्ष नेतृत्व व समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को देना चाहती हूं जिनके मार्गदर्शन व सहयोग से अपनी जिम्मेदारी निभा सकी।
Breakng
- आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
- आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
- जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
- जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
- संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
- चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
Sunday, July 6