Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने किया केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री से बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने हेतु निर्धारित भूमि शर्त में छूट देने का आग्रह
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने किया केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री से बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने हेतु निर्धारित भूमि शर्त में छूट देने का आग्रह

    By Himachal VartaMay 28, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने के लिए निर्धारित भूमि की आवश्यकता की शर्त में छूट देने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत बल्क ड्रग पार्क के लिए आवश्यक 1600 एकड़ भूमि की शर्त में छूट देकर इसे 300 से 400 एकड़ करने का आग्रह किया है।
    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को लिखे एक पत्र में कहा कि हिमाचल प्रदेश थोक दवाओं और जेनेरिक विनिर्माण के लिए एक हब के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थित जेनेरिक इकाइयाें ने भी राज्य में विशेषकर सोलन जिले के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्रों में बल्क ड्रग पार्क की स्थापना के लिए अपनी रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश फार्मा उद्योग के विकास में सबसे आगे है और एक स्थान पर इतनी बड़ी भूमि उपलब्ध कराना संभव नहीं होगा।
    मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में महत्वपूर्ण की-स्टार्टिंग मैटेरियल/ड्रग इंटरमीडिएट्स और सक्रिय दवा सामग्री (एपीआईएस) के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए लाभकारी योजना की घोषणा के लिए सराहना की है। उन्होंने कहा कि रसायन और उर्वरक मन्त्रालय द्वारा प्रस्तावित इस योजना से भारतीय फार्मास्यूटीकल उद्योग को महत्वपूर्ण दवाइयों और रसायनों के निर्माण में वैश्विक प्रतिस्पर्धा, आत्म निर्भरता और आधुनिक तकनीकों के अनुकूलन को प्राप्त करने में सक्षम बन पाएगा।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.