Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऑडियो प्रकरण: विधायक पद से भी इस्तीफा दें बिंदल, कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग
    हिमाचल प्रदेश

    ऑडियो प्रकरण: विधायक पद से भी इस्तीफा दें बिंदल, कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग

    By Himachal VartaMay 28, 2020
    Facebook WhatsApp
    himachal varta

    कांग्रेस ने गुरुवार को नाहन में प्रेसवार्ता कर राजीव बिंदल से नैतिकता के आधार पर विधायक पद से भी इस्तीफा देने की मांग की है। कांग्रेस ने जयराम सरकार को भी घोटालों की सरकार करार दिया है। साथ ही बिंदल पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप लगाए हैं।

    नाहन। हिमाचल बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ. राजीव बिंदल ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बिंदल के इस्तीफे के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को नाहन में संयुक्त प्रेसवार्ता कर डॉ. राजीव बिंदल से नैतिकता के आधार पर विधायक पद से भी इस्तीफा देने की मांग की है। यही नहीं, कांग्रेस ने जयराम सरकार को भी घोटालों की सरकार करार दिया है। साथ ही कांग्रेस ने सभी घोटालों की सीबीआई से जांच करवाने की मांग के साथ-साथ बिंदल पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप लगाए हैं।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार घोटालों की सरकार बन चुकी है। घोटालों पर घोटाले होते जा रहे हैं। चाहे पांवटा साहिब नगर परिषद का घोटाला हो, सेनिटाइजर का घोटाला हो या फिर वर्दी योजना का घोटाला हो। यही नहीं हाल ही में वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान स्वास्थ्य विभाग में भी जो महाघोटाला हुआ है, उससे पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है। मुसाफिर ने कहा कि जिला सिरमौर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार की जन्मभूमि है। ऐसे में उनकी आत्मा को भी आघात लगा होगा कि जिला सिरमौर में क्या हो रहा है।

    इस दौरान कांग्रेस ने राजीव बिंदल पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर जमकर निशाना साधा। गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि राजीव बिंदल ने जो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, वह नाकाफी है और यह सारा केवल सियासी ड्रामा है।

    कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि सभी घोटालों के साथ-साथ महामारी के दौरान जो खरीदारी हुई है, उसकी पूरी जांच की जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके और जो दोषी है, उन्हें सजा मिल सके।

    बिंदल के इस्तीफे पर सियासत गर्म, दिग्विजय सिंह और कुमारी शैलजा ने ट्वीट कर कसा तंज

    गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि बिंदल जब से विधायक बने हैं या फिर मंत्री रहे हैं, शुरु से अगर उनका रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने बेनामी संपत्ति अर्जित की है उसकी भी जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि राजीव बिंदल के पास कहां से इतनी संपत्ति आई है। कांग्रेस ने कोरोना महामारी के दौरान राशन, मास्क व सेनिटाइजर वितरण को लेकर भी जांच की मांग की है. हैंडपंपों में भी घोटाला हुआ है। महामारी के दौरान जो राशन, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण हुआ है, उसमें भी भारी घोटाला हुआ है। कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि इन सभी घोटालों की जांच की जानी चाहिए।

    संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान गंगूराम मुसाफिर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, विधायक विनय कुमार, पूर्व विधायक किरनेश जंग व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सोलंकी ने बीजेपी नेता डॉ. राजीव बिंदल से नैतिकता के आधार पर विधायक पद से भी इस्तीफा देने की मांग की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.