नाहन। कोविड-19 डेडिकेटेड हेल्थ केयर सेंटर सराहां में उपचाराधीन पांवटा साहिब की महिला व उसकी बेटी की कोरोना रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है। बता दें कि महिला व उसकी बेटी की रिपोर्ट तीसरी बार पॉजिटिव आई है। इससे प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। जिला प्रशासन ने तीसरी बार मां-बेटी के सैंपल बुधवार को लिए थे। देर रात आई दोनों की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है।
याद रहे कि पांवटा साहिब की 30 वर्षीय महिला व उसकी 7 साल की बेटी 14 मई को सराहां सिविल अस्पताल में भर्ती करवाई गई थी। यह महिला 4 मई को दिल्ली से लौटी थीं, जिसके बाद 12 मई को प्रशासन ने इनके सैंपल सीआरआई कसौली भेजे थे। 13 मई की देर रात को महिला व उसकी बेटी संक्रमित पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें पांवटा साहिब से सराहां सिविल अस्पताल शिफ्ट किया गया था।