Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जीएम द्वारा कोरोना नियम तोड़ने पर मजदूर भड़के
    हिमाचल प्रदेश

    जीएम द्वारा कोरोना नियम तोड़ने पर मजदूर भड़के

    By Himachal VartaMay 29, 2020
    Facebook WhatsApp

    आरएच लैबोरेट के होम क्वारंटाइन जीएम पहुंचा फैक्टरी, पंचायत प्रधान व मजदूरों ने किया पुलिस के हवाले

    फैक्ट्री जीएम हरियाणा का रहने वाला, हिमाचल आया तो 5 जून तक होम क्वारंटाइन किया गया दोनों पक्षों ने लगाए आरोप, पुलिस कर रही इस मामले की जांच
    नाहन/पांवटा साहिब। शुकवार को गोंदपुर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आरएच लैबोरेट दवा कंपनी में जमकर हंगामा हुआ। इस कंपनी का जीएम जितेंद्र होम क्वारंटीन होने के बाद भी डयूटी पर पहुंच गया। जिस कारण यहां मजदूरों ने पंचायत प्रधान को सूचित किया। मजदूर नेता भी यहां पर पहुंच गए। जीएम को डयूटी पर आने का कारण पूछा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जीएम ने पुलिस को बताया कि उसका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। जीएम ने स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी रिपोर्ट भी दिखाई। लेकिन मामला 5 जून तक क्वारंटाइन में रहने का था। जिस कारण फैक्टरी परिसर में हंगामा होता रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

    पंचायत प्रधान और मजदूरों ने किया विरोध

    पंचायत प्रधान राकेश महरालू ने पुलिस को बताया कि जीएम मार्च में अपने घर हरियाणा चला गया था। इसके बाद वह 21 मई को पांवटा आया। पांवटा आने के बाद डाक्टरों ने इसको 5 जून तक होम क्वारंटाइन के आदेश दिए। इस बीच जीएम ने सरकारी विभाग से टेस्ट करवाए। इसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। जीएम की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन होम क्वारंटाइन का नियम उसने तोड़ा। जिस कारण फैक्टरी परिसर में हंगामा हुआ।

    फैक्ट्री प्रबंधन का कहना

    फैक्टरी प्रबंधन का कहना है कि जब रिपोर्ट निगेटिव है तो जीएम के साथ अभद्र व्यवहार क्यों किया गया। इसके अलावा उसको बंधक बनाया गया। फैक्टरी के मजदूर भी काम छोड़कर बाहर आ गए। मजदूर नेता भी वहां पहुंच गए। पंचायत प्रधान ने साफ किया कि पंचायत प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है कि बाहर से आने वालों की सूचना देनी है । अगर 5 जून के बाद दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। इसलिए प्रशासन व पुलिस इस पर ध्यान देना चाहिए। जीएम को खुद सोचना चाहिए था कि 22 मई से 5 जून तक 14 दिन होम क्वारंटाइन है तो फिर फैक्टरी कैसे आ रहा है। इसके अलावा वह हरियाणा से यहां पर किस तरह से पहुंचा। अगर उसको ई-पास दिया है तो फिर होम क्वांरटाइन नियम का पालन करना चाहिए था।

    पुलिस मामले की जांच कर रही

    पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस बारे में थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है। जीएम ने मारपीट व बंधक बनाने का आरोप लगाया है जबकि मजदूरों व पंचायत प्रधान ने नियम तोड़ने का आरोप लगाया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.