हिदायतों के उल्लंघन पर नाई की दुकान सील, खुद जांचने पहुंच गए थे डीसी
नाहन। शहर के मालरोड पर कोविड-19 को लेकर जारी की गई हिदायतों के उल्लंघन पर प्रशासन ने एक अहम कार्रवाई की है। साथ ही यह भी संकेत दे दिया है कि वायरस के संक्रमण की आशंका को लेकर कोई भी नरमी नहीं बरती जाएगी। दरअसल, उपायुक्त डा. आरके परुथी ने स्वयं ही मालरोड स्थित एक नाई की दुकान में छापा मार दिया। इस दौरान पाया कि यहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग की पालना हो रही थी, बल्कि कटिंग करने वाले युवक ने मास्क व एप्रन इत्यादि का इस्तेमाल नहीं किया था।
निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने तुरंत ही जिला श्रम अधिकारी को दुकान सील करने के आदेश दिए। तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया गया। उपायुक्त डाॅ. आरके परुथी ने कहा कि बार्बर यूनियन के साथ कई राउंड की बैठकें हो चुकी हैं। हरेक गाइडलाइन से अवगत करवाया गया है। ट्रेनिंग के अलावा सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई है। बावजूद इसके कोई भी कोताही सहन नहीं की जा सकती है।
Breakng
- शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
- जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
- आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
- भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
- 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
Monday, June 22
