Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सांसद सदस्य सुरेश कश्यप को साइलेंट वारियर सम्मान मिला
    हिमाचल प्रदेश

    सांसद सदस्य सुरेश कश्यप को साइलेंट वारियर सम्मान मिला

    By Himachal VartaMay 31, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना के खिलाफ जंग में सुरेश कश्यप के कामों की सराहना, मिला साइलेंट वॉरियर सम्मान

    कोरोना की जंग के बीच साइलेंट रहकर बेहतर काम करने के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप के प्रयासों को सराहा गया है. सांसद सुरेश कश्यप को कोरोना महामारी के दौरान सकारात्मक एवं नव आशा भाव सर्जन के लिए वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड संस्था लंदन ने स्टार-2020 एडिशन में मौन योद्धा सम्मान से नवाजा है.

    नाहन। वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ साइलेंट तरीके से बेहतर काम करने के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप के प्रयासों को सराहा गया है. सांसद सुरेश कश्यप को कोरोना महामारी के दौरान सकारात्मक एवं नव आशा भाव सर्जन के लिए वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड संस्था लंदन ने स्टार-2020 एडिशन में मौन योद्धा सम्मान से नवाजा है. सुरेश कश्यप ने यह सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त की है.

    सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है, जिसके बचाव के लिए सभी लोग अपना योगदान दे रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग, पुलिस स्टाफ सहित सभी अपने-अपने स्तर पर बहुत से काम कर रहे हैं. सांसद कश्यप ने कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रयास किए गए कि कोई भूखा न सोए और सभी जरूरतमंदों को राशन मिल सके. साथ ही सेनिटाइजर व मास्क भी सभी को उपलब्ध हों. इसके अलावा पीएम व सीएम रिलीफ फंड में दान के लिए लोगों को प्रेरित करना व आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने जैसे जागरुक काम भी किए.

    साइलेंट तौर पर काम करने के लिए संस्था ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुना है. कश्यप ने कहा कि जो लोग साइलेंट वॉरियर्स के तौर पर काम करते हैं, उन्हें संस्था की ओर से यह अवॉर्ड दिया जाता है. सांसद ने सम्मान के लिए संबंधित संस्था का आभार व्यक्त किया है. इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने में पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि आम जनता को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो और आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे, ताकि कोरोना से बचाव हो सके.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.