Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर जिले में पहली जून से चलेंगी 60 बसें
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर जिले में पहली जून से चलेंगी 60 बसें

    By Himachal VartaMay 31, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। लॉकडाउन 4.0 की अवधि 31 मई को पूरी हो रही है। एक जून से लॉकडाउन 5.0 शुरू हो जाएगा लेकिन अब तक के लॉकडाउन से यह बिल्कुल अलग होगा। पहली जून से राज्य में बसों का संचालन शुरू हो रहा है सिरमौर में भी इसी तर्ज पर एचआरटीसी ने बसों को चलाने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। एचआरटीसी प्रबंधन ने रूट चार्ट बनाकर मंजूरी के लिए उपायुक्त डॉ. आरके परूथी को भेजा है। आज इस पर मुहर लगी।

    सिरमौर जिले में एचआरटीसी प्रबंधन ने लगभग 60 बसों को चलाने का खाका तैयार किया है। बसों की मेंटेनेंस भी की जा रही है। जिले के विभिन्न ग्रामीण बस रूटों के अलावा सोलन और शिमला के लिए भी बसों का संचालन करने की तैयारी कर ली गई है। हालांकि, चंडीगढ़ व हरियाणा से होकर जाने वाले बस रूटों को फिलहाल नहीं चलाया जा रहा है। स्थानीय लोकल रूटों पर अधिक से अधिक बस सेवा मुहैया करवाने की निगम ने तैयारी कर ली है।

    बस चलाने की समय सारणी में भी बदलाव किया जा रहा है। सुबह सात से शाम सात बजे तक ही बसें चल सकेंगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसमें बदलाव किया जा सकता है। बसों में 60 प्रतिशत सवारियों के हिसाब से 28 यात्री बैठ सकेंगे यानि बस में 28 यात्री पूरे होने के बाद बस तभी रुकेगी, जब कोई सीट खाली होगी। बस में सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बसों को नया रूप दिया जा रहा है।

    परिचालक यात्रियों के पास जाकर टिकट नहीं काटेगा, बल्कि कैबिन में आकर सामाजिक दूरी बनाते हुए ही सवारियां स्वयं टिकट खरीदेंगी। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक रशीद शेख ने बताया कि एचआरटीसी प्रबंधन ने बसों को चलाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बसों में कैबिन लगाने का कार्य 31 मई तक पूर्ण कर लिया गया। सैनिटाइजेशन के लिए भी आउटसोर्स के तहत कार्य करने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल, पहली जून से लगभग 60 बसें चलाने की तैयारी है। इसके बाद रिस्पांस देखकर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.