Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बेदाग छवि है डॉ बिंदल की बदनाम करने की साजिश होगी नाकाम- विशाल
    हिमाचल प्रदेश

    बेदाग छवि है डॉ बिंदल की बदनाम करने की साजिश होगी नाकाम- विशाल

    By Himachal VartaMay 31, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। भाजपा के वरिष्ठ नेता व नाहन मंडल वरिष्ठ उपप्रधान विशाल तोमर ने कांग्रेसी नेताओं को आधारहीन बयानबाजी न करने की नसीहत दी है। विशाल तोमर ने जारी प्रेस बयान में कहा है कि सड़क पर चल रहे मजदूर से लेकर हर तबके व वर्ग को लेकर कोरोना काल में भाजपा संगठन ने तन मन धन से काम किया है इस महामारी के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता सरकार व प्रशासन के साथ जुड़े रहकर एक बड़े मददगार साबित हुए हैं। जरूरतमंदों को राशन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों का सैनिटाइजेशन बगैर क्षेत्रवाद व पक्षपात की भावना के बगैर किया है।

    इन 77 दिनों में न तो उनका शीर्ष नेतृत्व यानी डॉ. बिंदल आराम से बैठे हैं और न ही कार्यकर्ताओं को उन्होंने इस विपत्ति काल में बैठने दिया है। बल्कि पूरे संगठन को एकजुट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया है। यही वजह है कि आज अन्य राज्यों की तुलना में हिमाचल प्रदेश सबसे बेहतर साबित हुआ है।

    विशाल तोमर ने कहा कि कांग्रेसी जिन मंसूबों को लेकर उनके नेता को बदनाम करने की साजिश कर रही है निश्चित यह साजिश नाकाम होगी। उन्होंने कांग्रेसी को नसीहत देते हुए कहा कि बजाय आरोप-प्रत्यारोप करने के समाज सेवा में जुटे। विशाल तोमर ने कहा कि हमारे नेता में एक नैतिकता तो है जबकि भ्रष्टाचार की हर सीढ़ी पर कांग्रेस बैठी है उन्हें पहले अपने गिरेबान में देखना चाहिए।

    प्रदेश सरकार जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार दोषियों को कतई भी बचाने के मूड में नहीं है। इसीलिए इस जांच को लेकर सवाल उठाना बेकार है। बल्कि जांच प्रभावित न हो यही सोच कर डॉ बिंदल ने नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.