Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पहली डीए महिला को डीजीपी डिस्क अवार्ड!
    हिमाचल प्रदेश

    पहली डीए महिला को डीजीपी डिस्क अवार्ड!

    By Himachal VartaJune 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन : दिवंगत आई जी विजयपाल सिंह की पुत्रवधू ‘‘रितु सिंह’’ को डीजीपी डिस्क, पहली महिला डीए

    नाहन।  नाहन विकास खंड के लोग यह जानकर गौरवान्वित महसूस करेंगे कि दिवंगत आईजी विजय पाल सिंह की पुत्रवधू रितु सिंह मलिक ने भी डीजीपी डिस्क  अवार्ड को हासिल किया है। वो इस समय प्रदेश के पुलिस मुख्यालय में बतौर जिला न्यायवादी सेवाएं दे रही हैं। इसी दौरान पुलिस महानिदेशक की लीगल एडवाइजर के तौर पर भी दायित्व निभा रही हैं।

    अब आप सोच रहे होंगे कि रितु सिंह मलिक इस अवार्ड को हासिल करने वाली पहली महिला क्यों हैं। दरअसल, इस बार पुलिस महकमे ने दो जिला न्यावादियों को डीजीपी डिस्क से अलंकृत किया है। इसमें पीटीसी डरोह में तैनात डीए नेतर सिंह कटोच भी शामिल हैं। अब से पहले यह अवार्ड डीए स्तर के अधिकारियों को नहीं दिया गया था। लिहाजा, उन्होंने यह अवार्ड हासिल करने वाली पहली महिला बनने का गौरव भी हासिल कर लिया है। सौम्य व मिलनसार स्वभाव की रितु सिंह मलिक ने एडीए के तौर पर अपना कैरियर 2005 में शुरू किया था। करीब 15 साल की उत्कृष्ट सेवाओं के दौरान उन्हें कई प्रशस्तिपत्र भी प्राप्त हुए।

    डीए रितु सिंह के पति दिव्य पाल सिंह ‘‘आशु’’ इस समय राजधानी में एडवोकेट के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। अपनी सेवाओं के दौरान जेल विभाग व जुविनाइल जस्टिस में भी सेवाएं देने का मौका मिला। बातचीत के दौरान उनका कहना था कि लाजमी तौर पर सम्मान मिलने से हौंसला अफजाई होती है। उन्होंने बताया कि वो 9 फरवरी 2018 से पुलिस मुख्यालय में सेवाएं प्रदान कर रही हैं। दीगर है कि व्यस्त शैडयूल होने  के बावजूद भी वो अपने पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होना नहीं भूलती।

    दीगर है कि दिवंगत रिटायर्ड आईजी विजय पाल सिंह का पुलिस महकमे में एक अपना ही रुतबा रहा है। परिवार पुत्रवधू को डीजीपी डिस्क मिलने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.