Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन में 29 साल के युवक ने किया सुसाइड, एक माह में आत्महत्या का छठा मामला
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन में 29 साल के युवक ने किया सुसाइड, एक माह में आत्महत्या का छठा मामला

    By Himachal VartaJune 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। शहर में हाथी की कब्र के समीप 29 साल के युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान अमन कपूर उर्फ मोंटी के तौर पर की गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक परिवार ने तड़के 4:30 बजे मृतक युवक को फंदे से लटका देखा। परिजनों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मगर वह तब तक दम तोड़ चुका था।

    हालांकि अधिकारिक तौर पर पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंची है लेकिन आशंका जाहिर की जा रही है कि मृतक युवक शराब व अन्य नशों का आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तकरीबन एक माह के भीतर नाहन थाना के अंतर्गत आत्महत्या का यह छठा मामला है। खुद पुलिस भी आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं से चिंतित है। कच्चा टैंक चौकी के तहत विक्रम कैंसल में एक युवक ने आत्महत्या की थी। इसके बाद सराहां विकासखंड की बागपशोग पंचायत के रहने वाले एक शख्स ने शहर में ही किराए के कमरे में अपनी जान दे दी थी।

    सेनधार क्षेत्र में भी एक शख्स का जंगल में पेड़ से लटका हुआ शव मिला था। महज 2 दिन पहले ही रानीताल के समीप भी एक युवक ने फांसी पर झूल कर मौत को गले लगा लिया था। जिसके पिता शिक्षा विभाग से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। इसके अलावा कच्चा टैंक चौकी के तहत भी सुसाइड का एक और मामला सामने आया था। अकेले कच्चा चौकी से ही तीन आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.