नाहन। – जिला सिरमौर में अब प्रातः 6 बजे से रात 8 बजे तक कफर्यू में ढील रहेगी जबकि रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के अलावा किसी भी प्रकार की आवजाही पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दिए।
उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले उद्योगों के मजदूर, उद्योगपति, व्यापारी, कच्चा माल सप्लाई करने वाले, निरीक्षण प्राधिकारी व सेवा प्रदाता को जिला में प्रवेश पूर्व में जारी प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुसार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अगर वह पास के लिए आवेदन करते है तो तहसीलदार नाहन व पांवटा साहिब क्रमशः पास जारी करने के लिए अधिकृत होंगे। इसके अतिरिक्त प्रवासी व अन्य राज्य में फसे व्यक्ति केवल ई-पास प्राप्त करने के बाद ही जिला में प्रवेश कर सकेगे।
उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाया गया उसके विरूद्व आईपीसी की धारा 269, 270 व 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60 के तहत कार्यवाही की जाएगी।
Breakng
- शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
- जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
- आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
- भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
- 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
Monday, June 22
