Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने किया स्किल रजिस्टर का शुभारम्भ
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने किया स्किल रजिस्टर का शुभारम्भ

    By Himachal VartaJune 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोरोना महामारी के दृष्टिगत लाॅकडाउन के दौरान हिमाचल प्रदेश में आने वाले प्रवासियों के डेटा बेस बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित स्किल रजिस्टर का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति skillregister.hp.gov.in के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कंपनियां और औद्योगिक घराने भी इस पोर्टल पर अपनी आवश्यकताओं को दर्ज कर सकते हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में लौटे लोग अपनी शैक्षिक योग्यता, कौशल और नौकरी की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में उपलब्ध कौशल की पहचान करने और कौशल उन्नयन आवश्यकताओं के विश्लेषण में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह उद्योगों को एक क्लिक पर कुशल श्रमशक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि यह पंजीकरण मोबाइल नंबर और आधार नंबर पर आधारित होगा और लोगों को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कौशल के बारे में रिपोर्ट जिलावार, शैक्षिक योग्यता वार और कार्य अनुभव के अनुसार तैयार की जाएगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल रजिस्टर को औद्योगिक घरानों के साथ जोड़ा जाएगा ताकि उद्योगों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि इस रजिस्टर में आवश्यकता के अनुसार कौशल उन्नयन का भी प्रावधान होगा।

    मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी.शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कौशल रजिस्टर की मुख्य विशेषताओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

    हि.प्र. कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने इस अवसर पर एक प्रस्तुति दी।

    कृषि और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा, मुख्य सचिव अनिल खाची, सचिव सूचना प्रौद्योगिकी रजनीश, श्रम आयुक्त एस.एस. गुलेरिया, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी आशुतोष गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.