Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»10 साल 1 महीने पहले नाहन के समीप “जंगली हाथी” ने गुजारा था एक दिन
    हिमाचल प्रदेश

    10 साल 1 महीने पहले नाहन के समीप “जंगली हाथी” ने गुजारा था एक दिन

    By Himachal VartaJune 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। हालांकि पावंटा साहिब घाटी में हाथियों के उत्पात की बात सामान्य हो चुकी है। कई मर्तबा बातामंडी के आसपास के इलाकों में गजराज हाईवे पर भी नजर आ जाते हैं। इसकी तस्वीरें व वीडियो कैमरे में भी कैद होते आ रहे हैं। लेकिन इस बात को काफी कम लोग जानते होंगे कि अप्रैल 2010 में एक जंगली हाथी नाहन के समीप तक भी पहुंच गया था। यहां तक की औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद इलाके में एक फैक्ट्री की दीवार को भी तोड़ डाला था। वापसी में पॉपुलर के पेड़ों के बीच एक दिन बिताया था। दरअसल ऐसा माना जाता है कि जंगली हाथी रात के वक्त अनजान इलाके में कदमताल नहीं करता। सूरज की किरण फूटते ही रुक जाता है, दोबारा आगे बढ़ने के लिए रात के अंधेरे का इंतजार करता है। यही वजह थी कि गजराज को रिहायशी इलाके खेतो के नजदीक ही एक पूरा दिन गुजारा था।
    10 साल पहले शंभूवाला, बनकला, बोहलियों इत्यादि इलाकों में हाथी का आना-जाना सामान्य हो गया था। मगर इसके बाद गजराज ने कभी भी इस तरफ का रुख नहीं किया। दरअसल नेपाल की सीमा से उत्तराखंड होते हुए नाहन विकासखंड के कुछ हिस्से तक साल के जंगल का फैलाव है। इसी जंगल में हाथी की सबसे अधिक चहलकदमी रहती है। मोगीनंद तक पहुंचने के लिए हाथी ने अपने रूट का इस्तेमाल मारकंडा नदी के आसपास के जंगल का किया था। नाहन की तरफ आना संभव इस कारण नहीं था, क्योंकि चढ़ाई का सामना करना पड़ता। ऐसी भी धारणा है कि उत्तराखंड की तरफ से एक टाइगर भी कटासन देवी मां के मंदिर तक पहुंच जाया करता था। जिसके पंजों के निशान करीब 15 साल पहले भी मिले थे।
    कुल मिलाकर पावंटा साहिब उपमंडल ही समूचे प्रदेश में एक ऐसी जगह है, जहां पर गजराज अपने टोली के साथ नियमित तौर पर आने-जाने लगे हैं। इसके लिए वह यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट आने का इंतजार करते हैं ,ताकि इसे पाकर हिमाचल में दाखिल हुआ जा सके। करीब 12 साल पहले हाथियों के गलियारे का निर्माण करने के लिए हरियाणा, हिमाचल व उत्तराखंड ने प्रयास शुरू किए थे जो धरातल पर सफल नहीं हो पाए।
    उधर बनकला में हाथी के सुबह के समय ठिकाना देखने के गवाह व पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह ने कहा कि करीब 12 साल पहले पड़ोसी राज्य से हाथियों का आवागमन शुरू हुआ था। उनका कहना था कि दस साल पहले एक हाथी ने बनकला एक पूरा दिन गुजारा था। रात को ही वन विभाग की टीम उसे रिहायशी इलाके से निकाल पाने में सफल हुई थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.