Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना!
    हिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना!

    By Himachal VartaJune 3, 2020
    Facebook WhatsApp

    कांग्रेस का दावा: नाहन मेडिकल कॉलेज को लेकर होगा बड़ा खुलासा, उपकरण खरीद पर उठाए सवाल
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सोलंकी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के बीच नाहन मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का माहौल है. अजय सोलंकी ने कोरोना काल में बहुत से उपकरण और दवाइयों की जो खरीदारी हुई है, उसकी लिखित रूप में भी जांच की मांग की गई है

    नाहन।  डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन एक बार फिर विवादों में है. अब कांग्रेस पार्टी ने मेडिकल कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर जल्द एक बड़ा खुलासा करने का दावा किया है. साथ ही कांग्रेस ने कोरोना काल में मेडिकल कॉलेज के लिए खरीदे गए उपकरणों को लेकर भी सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने सरकार व जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच की मांग की है.

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सोलंकी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के बीच नाहन मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का माहौल है. यहां तक कि लोगों को सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है. अजय सोलंकी ने कोरोना काल में बहुत से उपकरण और दवाइयों की जो खरीदारी हुई है, उसकी लिखित रूप में भी जांच की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के संबंध में जो पुरानी कैग रिपोर्ट है, उसको लेकर भी कांग्रेस तथ्य जुटा रही है.

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सोलंकी ने दावा किया कि आने वाले समय में जल्द ही मेडिकल कॉलेज को लेकर बड़ा खुलासा करेंगे. साथ ही कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि बहुत से उपकरणों, जिनकी मेडिकल कॉलेज को जरूरत भी नहीं थी, उनको भी खरीदा गया है. यह केवल और केवल सप्लायर को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है.

    अजय सोलंकी ने उदाहरण देते हुए कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल में एक्स-रे की मशीन खरीदी गई है, जबकि वहां इसे चलाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट तक नहीं है. इसके बावजूद एक्स-रे की मशीन क्यों और किस सप्लायर से खरीदी गई है. इसको लेकर भी तथ्य जुटाए जा रहे हैं, आने वाले समय में बड़ा खुलासा होगा.

    बीजेपी पर कांग्रेस ने साधा निशाना

    कांग्रेस ने कोरोना काल में मेडिकल कॉलेज में उपकरण खरीद के साथ-साथ सरकार सहित बीजेपी पर भी निशाना साधा है. अजय सोलंकी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि कोरोना काल में सेनिटाइजर, मास्क, पीपीई किट, फेस शील्ड इत्यादि सामान कहां से खरीदा गया, 30-30 रुपये की फेस शील्ड 400-400 रुपये में खरीदी गई. उन्होंने कहा कि यह लोगों का पैसा है, जो उन्होंने अपने खून पसीने की कमाई से दिया हुआ है, लेकिन सरकार चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इस तरह का काम कर रही है.

    अजय सोलंकी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

    अजय सोलंकी ने कहा कि खरीदी गई दवाइयां व मास्क गरीब आदमी की पहुंच से दूर है, जो कि बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है. सोलंकी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने इस कोरोना काल में केवल और केवल अपने कोष भरे हैं. प्रशासनिक अधिकारी भी बीजेपी के दबाव में आकर काम कर रहे हैं. ऐसे में पूरे मामले की जांच की मांग कांग्रेस पार्टी करती है.

    कुल मिलाकर कोरोना की जंग के बीच कांग्रेस ने बीजेपी और मेडिकल कॉलेज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही जल्द ही बड़ा खुलासा करने की बात कही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.