Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»श्री रेणुका जी झील की स्वच्छता पर विधायक विनय हुए प्रसन्न, लोगों से मांगा ये सहयोग
    हिमाचल प्रदेश

    श्री रेणुका जी झील की स्वच्छता पर विधायक विनय हुए प्रसन्न, लोगों से मांगा ये सहयोग

    By Himachal VartaJune 3, 2020
    Facebook WhatsApp

    विधायक विनय कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पर्यावरण को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है, जिसे लोगों को आगे भी बरकरार रखने की आवश्यकता है. मान्यता है कि भगवान परशुराम की तपोस्थली श्री रेणुका जी में मां रेणुका नारी देह के आकार में एक प्राकृतिक झील के रूप में मौजूद हैं!
    नाहन। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील श्री रेणुका जी की स्वच्छता पर स्थानीय विधायक विनय कुमार ने प्रसन्नता जाहिर की है. विधायक ने लोगों से भविष्य में पवित्र झील श्री रेणुका जी को इसी तरह से स्वच्छ रखने में अपना सहयोग देने की अपील की है, जिस तरह से लॉक डाउन के दौरान झील अब अपने पुराने स्वरूप में लौटी है. इसके साथ-साथ क्षेत्र में बहने वाली गिरी नदी भी पूरी स्वच्छता के साथ बह रही है.

    स्थानीय विधायक विनय कुमार ने कहा कि श्री रेणुका जी झील का एक अपना इतिहास है, जिससे लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है. विधायक ने कहा कि आज कल जब देखते हैं तो इस झील का अलग सा रूप देखने को मिलता है. झील का पानी भी लॉकडाउन के दौरान बहुत स्वच्छ हुआ है और झील को एक नया जीवन मिला है.

    अगर इस समय कोई व्यक्ति पहली बार इसे देखता है तो वह यही समझेगा कि इस झील का रूप और रंग ऐसे ही साफ है. विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बहने वाली गिरी नदी का पानी भी स्वच्छ हुआ है. नदी में पीछे से जो गंदगी आती थी, वह भी आजकल बिल्कुल नहीं है. लॉकडाउन के बहुत फायदे हुए हैं. आसमान भी साफ है. दूरदराज के पहाड़ों को नजदीक से देखा जा सकता है.
    विनय कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पर्यावरण को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है, जिसे लोगों को आगे भी बरकरार रखने की आवश्यकता है. मान्यता है कि भगवान परशुराम की तपोस्थली श्री रेणुका जी में मां रेणुका नारी देह के आकार में एक प्राकृतिक झील के रूप में मौजूद हैं. लॉकडाउन ने इस झील को पुराने स्वरूप में लौटा दिया है. ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि कुदरत ने मां रेणुका को जो पुराना स्वरूप लौट आया है, उसे भविष्य में भी बरकरार रखेंऽ
    श्री रेणुका जी झील का दृश्य

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.