Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»जिला सिरमौर में जिम मालिकों व ट्रेनरों को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण
    स्वास्थ्य

    जिला सिरमौर में जिम मालिकों व ट्रेनरों को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण

    By Himachal VartaJune 4, 2020
    Facebook WhatsApp
    • सरकार के निर्देश मिलते ही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके जिम मालिकों व ट्रेनरों को करवाया जाएगा रिफ्रेशर कोर्स
    • 18-60 वर्ष की आयु के लोगों को ही जिम जाने की होगी अनुमति

    नाहन। जिला सिरमौर मे जिम मालिकों और इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई ताकि सरकार के जिम खोलने के निर्देश मिलने पर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस प्रशिक्षण में जिला के लगभग 50 जिम मालिकों व ट्रेनरों ने भाग लिया।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि अभी तक प्रदेश सरकार ने जिम खोलने की अनुमति नही दी है परन्तु इस प्रशिक्षण का उदेश्य जिम मालिक और ट्रेनरों को जागरूक करना है ताकि आगामी दिनों में जिम खोलने की अनुमति मिलने पर वह संक्रमण के फैलाव से स्वयं का और अन्य लोगों का बचाव कर सके।
    उपायुक्त ने जिला के सभी जिम मालिको को सेवा सेतू सिरमौर र्पोटल पर अपना पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होने बताया कि बिना प्रशिक्षण, बिना पंजीकरण तथा खेल विभाग के अधिकारी की जांच के बिना जिला में कोई भी व्यक्ति अपना जिम नहीं खोल पाएगा।
    उन्होने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी जिम मालिकों और ट्रेनरों को निर्देश दिया कि वह अपने जिम में आने-जाने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों बारे खेल अधिकारी को सूचित करें ताकि उनके जिम की जांच करने के उपरान्त जिम खोलने की अनुमति प्रदान की जा सके। इसके अतिरिक्त, 18-60 वर्ष के लोगों को ही जिम जाने की अनुमति होगी।
    डॉ परुथी ने बताया कि सभी जिम परिसर में थर्मल स्कैनिंग आवश्यक होगी और इसके अतिरिक्त रेड जोन से आए लोगों व ऐसे लोग, जिन्हें खांसी-जुकाम और सांस लेने में दिक्कत आ रही हो, को जिम में आने की अनुमति नहीं होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.