Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हाटी क्षेत्र से पहले से व्यक्ति यशपाल शर्मा बने आईएएस!
    हिमाचल प्रदेश

    हाटी क्षेत्र से पहले से व्यक्ति यशपाल शर्मा बने आईएएस!

    By Himachal VartaJune 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    मधुरभाषी यशपाल शर्मा बने IAS, रुतबा हासिल करने वाले पहले हाटी.
    नाहन। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिव के पद पर तैनात यशपाल शर्मा आईएएस अधिकारी बनने वाले पहले “हाटी” बन गए हैं। हालांकि पिछले 8 से 10 सालों के बीच ट्रांसगिरि खासकर नाया पंजोड क्षेत्र में ऐसा माहौल बना है कि युवा एचएएस बनने को लेकर खासे क्रेजी हैं। 1998 बैच के एचएएस अधिकारी यशपाल शर्मा ने सफलता अर्जित करने के बाद एक प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर अपना सफर शुरू किया था। हालांकि करीब-करीब 22 साल के सफर में शर्मा ने कई प्रशासनिक ओहदों को संभाला। लेकिन मौजूदा में हिमाचल विधानसभा के सचिव के पद पर अपनी जिम्मेदारी का वहन बेहतरीन तरीके से कर रहे हैं।

    मधुरभाषी व सौम्य स्वभाव के यशपाल शर्मा से पहले ट्रांसगिरि क्षेत्र से किसी ने भी आईएएस का रुतबा हासिल नहीं किया है। पंजोड गांव में तुलसीराम शर्मा व तुलसा देवी के घर जन्में शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ही हुई। हलाहं में सातवीं तक की पढ़ाई करने के बाद आठवीं की शिक्षा ददाहू के समीप दीद पनार में पूरी की। नैनीधार से दसवीं की पढ़ाई करने के बाद सोलन का रुख कर लिया था। बता दें कि एचएएस से आईएएस बने यशपाल शर्मा का छोटा भाई भी एचपीएस अधिकारी है। साथ ही उनकी पंचायत से ही दो एचपीएस व तीन एचएएस अधिकारी हैं। योगा व मेडिटेशन में गहरी दिलचस्पी रखने वाले यशपाल शर्मा ने नौणी विश्वविद्यालय में भी बतौर रजिस्ट्रार बेहतरीन सेवाएं दी हैं। इसके अलावा कनाडा व यूगांडा की यात्रा कर चुके हैं।

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को आईएएस में इंडक्ट करने की अधिसूचना जारी की है। कुल मिलाकर एक पहाड़ी बेटे की सफलता मायने रखती है, क्योंकि 20 साल पहले रिमोट इलाकों के बच्चे शहरों तक नहीं पहुंचते थे। उस जमाने में एचएएस की परीक्षा का सपना देखना अपने आप में ही एक हिम्मत थी। ट्रांसगिरि के हाटी से जुड़े इतिहास की जानकारी रखने वाले शेरजंग चौहान का कहना है कि निश्चित तौर पर ट्रांसगिरि से आईएएस बनने वाले यशपाल शर्मा ही पहली शख्सियत हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.