Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»सात दिन की बच्ची की रिपोर्ट नैगेटिव आई!
    स्वास्थ्य

    सात दिन की बच्ची की रिपोर्ट नैगेटिव आई!

    By Himachal VartaJune 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    संक्रमित मां की कोख से जन्मी 7 दिन की बेटी की रिपोर्ट नेगेटिव..
    नाहन। यह कुदरत का ही करिश्मा है की कोरोना संक्रमित मां की कोख से जन्मी 7 दिन की बेटी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हर कोई यही समझ रहा था कि बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आ सकती है। दीगर है कि त्रिलोकपुर केयर सेंटर में संक्रमित मां के सीने से नवजात बेटी को अलग नहीं किया गया है। अब शिशु रोग विशेषज्ञ पर ही यह निर्भर करेगा कि बच्चे की आगे की देखभाल कैसे की जानी है। उसे मां से अलग आईसीयू में रखा जा सकता है या नहीं, इस बात पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

    बर्मा-पापड़ी की रहने वाली महिला ने सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से 30 मई को नन्ही परी को जन्म दिया था। महिला के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट 4 जून की रात आई थी। यह ही वह दिन था, जब 6 महिलाओं सहित 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य महकमे में भी खलबली मच गई थी। हालांकि पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता, लेकिन संभव है कि मात्र 7 दिन के बच्चे के कोरोना वायरस की सैंपलिंग का हिमाचल में यह पहला मामला होगा। फ़िलहाल विभाग इस बात को लेकर स्पष्ट नहीं है कि इतनी छोटी उम्र के बच्चे के सैंपल राज्य में पहले लिए गए है या नहीं। सीएमओ डॉ के के पराशर ने इस तरह का यह पहला मामला होने की संभावना से इंकार भी नहीं किया है। उधर एक अन्य जानकारी के मुताबिक महिला के ससुराल बर्मा पापड़ी में 22 सैंपल की रिपोर्ट भी नेगेटिव है। कुल 45 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

    सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान महिला के संपर्क में आए मेडिकल स्टाफ के 38 लोगों के सैंपल रविवार को लिए जाएंगे, जिन्हें होम क्वारंटाइन पर कल ही भेज दिया गया था। एक अच्छी खबर यह भी है कि जिन सात लोगों को त्रिलोकपुर केयर सेंटर में रखा गया है, उनके बच्चों की रिपोर्ट भी नेगेटिव है। खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनीषा अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि नवजात बच्चे की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। साथ ही बर्मा पापड़ी से लिए गए तमाम लोगों के सैंपल रिपोर्ट भी नेगेटिव है। पूछे जाने पर उन्होंने माना कि 7 दिन के बच्चे की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब शिशु रोग विशेषज्ञों से आगे की राय ली जाएगी कि उसे मां के साथ ही रखा जा सकता है या नहीं? उधर नाहन जुड़े मामलो को लेकर सैंपलिंग जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.