Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»आयुर्वेदिक विभाग चार चरणों में करेगा काम , कोविड-19 महामारी पर होगा अनुसंधान
    स्वास्थ्य

    आयुर्वेदिक विभाग चार चरणों में करेगा काम , कोविड-19 महामारी पर होगा अनुसंधान

    By Himachal VartaJune 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना की जंग के बीच साइंस ब्लॉक के पुराने भवन को आयुर्वेदिक विभाग को सौंपा गया है, ताकि यहां आयुर्वेदिक अस्पताल की गतिविधियों को चलाया जा सके। जिला प्रशासन के अनुसार इस साल आयुर्वेदिक विभाग चार कदमों पर चलेगा और लोगों को एक बेहतर विकल्प देगा। साथ ही लोगों की नियति को बढ़ाने की दिशा में भी काम करेगा।

    नाहन।  शहर के पुराने साइंस ब्लॉक परिसर में डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने पौधारोपण किया। इस दौरान उनके साथ आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारी, डॉक्टर्स व स्टाफ भी मौजूद रहा। दरअसल कोरोना की जंग के बीच साइंस ब्लॉक के पुराने भवन को आयुर्वेदिक विभाग को सौंपा गया है, ताकि यहां आयुर्वेदिक अस्पताल की गतिविधियों को चलाया जा सके। इस दौरान डीसी ने संबंधित बिल्डिंग में चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया।

     

    जिला प्रशासन के अनुसार इस साल आयुर्वेदिक विभाग चार चरणों में काम करेगा और लोगों को एक बेहतर विकल्प देगा। साथ ही लोगों की नियति को बढ़ाने की दिशा में भी काम करेगा।

    पहले चरण में मुख्यमंत्री एक बीघा जमीन के अंतर्गत होगा काम

    डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने बताया कि आयुर्वेदिक विभाग इस साल 4 चरणों में काम करेगा। पहले चरण में विभाग ‘मुख्यमंत्री एक बीघा जमीन’ के अंतर्गत कार्य करेगा और लोगों को दैनिक उपयोग के पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेगा। इस पहले चरण को सुरक्षा चक्र का नाम दिया गया है, ताकि सभी लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

    दूसरा चरण ‘माया चक्र’ होगा

    डीसी ने बताया कि दूसरे चरण को माया चक्र का नाम दिया गया है, जिसमें जो लोग व्यवसायिक दृष्टि से औषधीय पौधे लगाना चाहते हैं, उन्हें स्टेट मेडिसन प्लांट के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

    तीसरे चरण में आयुष काढ़े पर रहेगा फोकस

    डीसी सिरमौर ने बताया कि तीसरे चरण में लोगों को काढ़ा बनाने की विधि सिखाई जाएगी, जिसके लिए आयुर्वेदिक विभाग 6 जगहों पर शिविर लगाएगा। इसके तहत रोज काढ़ा बनाया जाएगा और सभी को काढ़ा पीने के लिए दिया जाएगा। आयुर्वेदिक अस्पताल में आने वाले समय में इस विभाग द्वारा निर्धारित मूल्य पर काढ़ा किया जाएगा।

    चौथे चरण में कोविड-19 महामारी पर होगा अनुसंधान

    डॉ. परुथी ने बताया कि चौथे चरण में आयुर्वेदिक भवन को दो मंजिल कोविड अस्पताल के नाम से जाना जाएगा, जो कोविड जैसी महामारी पर अनुसंधान करेगा। डीसी ने बताया कि आयुर्वेदिक विभाग इस साल इन चार कदमों पर चलेगा और लोगों को एक बेहतर विकल्प देगा।

    कुल मिलाकर जिला प्रशासन के निर्देशों पर आयुर्वेदिक विभाग ने इन चार चरणों की कार्य योजना तैयार कर ली है। अब देखना यह होगा कि इस दिशा में विभाग को कितनी कामयाबी मिलती है।

    डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी पौधा लगाते हुए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.