Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ट्यूलिप से लाभान्वित होंगे शहरी स्थानीय निकायों के युवाः सरवीन चौधरी
    हिमाचल प्रदेश

    ट्यूलिप से लाभान्वित होंगे शहरी स्थानीय निकायों के युवाः सरवीन चौधरी

    By Himachal VartaJune 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी ने आज यहां जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने सभी शहरी स्थानीय निकायों में नए स्नातकों को प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने के लिए अर्बन लर्निंग इंटरनशिप प्रोग्राम (ट्यूलिप) आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश के तेज़ी से बढ़ते शहरी पारिस्थितिक तंत्र के दृष्टिगत समस्या निवारण और महत्वपूर्ण सोच कौशल से युवाओं को लैस करने के लिए शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम शहरी क्षेत्रों में सीखने के अवसरों के साथ नए स्नातकों को एक उचित मंच प्रदान करेगा।

    उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के स्नातकों के मूल्य-से-बाजार को बढ़ाने और शहरी नियोजन, परिवहन इंजीनियरिंग, पर्यावरण, नगरपालिका वित्त आदि जैसे विविध क्षेत्रों में एक संभावित प्रतिभा पूल बनाने में मदद करेगा। इस प्रकार, न केवल भावी शहर के प्रबंधकों के सृजन को उत्प्रेरित करेगा।

    सरवीन चैधरी ने कहा कि ट्यूलिप कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की ओर एक बड़ा कदम है जिससे राज्य के युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। यह मंच स्नातकों के लिए अवसर सृजित करेगा और उन्हें शहरी प्रशासन के क्षेत्र में इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा।

    उन्होंने कहा कि इससे भारत की शहरी चुनौतियों के समाधान के लिए सह-निर्माण में युवाओं के जुड़ाव के साथ नए विचारों और ऊर्जा का प्रसार होगा। इससे एक ओर जहां युवाओं को सीखने के अवसर मिलेंगे वहीं राज्य के शहरी स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा और विचारों को बढ़ावा मिलेगा।

    शहरी विकास मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में हर घर में 120 दिनों का निश्चित रोजगार प्रदान करके शहरी क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से, राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना भी शुरू की है। इस योजना से श्रमिकों के कौशल संवर्धन में मदद मिलेगी, जिससे उन्हें आजीविका के बेहतर अवसर प्रदान किए जा सकेंगे। इसके अलावा, उद्यमिता प्रशिक्षण के साथ-साथ सब्सिडी की सुविधा से वे अपने स्वयं के उद्यम स्थापित कर सकेंगे। यह शहरी बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करेगा और शहरी स्थानीय निकायों में गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाओं का प्रावधान सुनिश्चित होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.