पूर्व विधायक शिलाई एवं खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने आज क्षेत्र में लोगों को बांटे सेनिटाइजर और मास्क !
नाहन। पूर्व विधायक शिलाई एव खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने आज शिलाई विधानसभा के मस्त भोज का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान लोगो की घर घर जाकर समस्याएं सुनी। इस अवसर पर बलदेव तोमर व मण्डल अध्यक्ष सूरत चौहान ने लोगो को मास्क व सेनेटाइजर भी बाटे।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर द्वारा शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए करवाए जा रहे विकासात्मक कार्यो से प्रभावित होकर शरली के उप प्रधान हिरदा राम शर्मा व जमना पंचायत के पूर्व प्रधान बुध सिंह ने अपने परिवार सहित भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था प्रकट की है।
उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ कर कमल का दामन थाम लिया है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान भी तोमर के साथ थे। सूरत चौहान ने हिरदा राम व बुध सिंह का भाजपा में आने पर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर महामन्त्री कमलेश पुंडीर भी साथ थे।