Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»संगड़ाह : पांचवें दिन मिला खड्ड में डूबे अभिषेक का शव, शोक में इलाका
    हिमाचल प्रदेश

    संगड़ाह : पांचवें दिन मिला खड्ड में डूबे अभिषेक का शव, शोक में इलाका

    By Himachal VartaJune 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। संगड़ाह क्षेत्र में 4 दिन पहले पालर खड्ड में डूबे 17 वर्षीय युवक अभिषेक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस को यह सफलता आज पांचवे दिन मिली है चूंकि सुबह से ही क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का भी दौर चला हुआ है, लिहाजा आशंका जाहिर की जा रही थी कि सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ सकता है। इसी बीच यह भी जानकारी है कि प्रशासन ने सेना के गोताखोरों से भी संपर्क साध लिया था जो घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके थे लेकिन रास्ते में ही प्रशासन ने सेना के गोताखोरों को शव मिलने की जानकारी दी।

    पिछले कल सर्च अभियान बंद कर दिया गया था। देवामानल के युवाओ के सहयोग से प्रशासन से कुंड की निकासी की जगह बड़ी- बड़ी लकड़ियां लगाई थी, ताकि युवक का शव बाहर निकलने पर लकड़ी मे फंस जाए। युवक का शव लगभग 95 घंटे पश्चात खुद बाहर निकल कर लकडी के बीच फंसा हुआ बरामद हुआ।

    पिछले 4 दिन से बड़े स्तर पर अभिषेक को तलाश करने का अभियान चल रहा था। इसमें पावंटा साहिब के अलावा चौपाल से भी गोताखोर बुलाए गए थे। यहां तक की खंड के बहाव को डायवर्ट करने की भी कोशिश की गई, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। पालर खड्ड के तेज बहाव के भंवर से युवक को निकालना बड़ी चुनौती बना हुआ था। बता दें कि मृतक युवक देवा मानल में अपनी बहन के घर गया हुआ था, इसी दौरान बुधवार को दोपहर में नहाते वक्त डूब गया था। उधर संगड़ाह के डीएसपी अनिल ने अभिषेक का शव बरामद होने की पुष्टि की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.