Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नन्द लाल शर्मा ने की राज्यपाल से भेंट
    हिमाचल प्रदेश

    नन्द लाल शर्मा ने की राज्यपाल से भेंट

    By Himachal VartaJune 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की।

    श्री शर्मा ने शिष्टाचार भेंट में राज्यपाल को बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एसजेवीएन के योगदान के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एसजेवीएन के विद्युत केन्द्रों ने वित्त वर्ष 2019-20 में 9678 मिलियन यूनिट्स का सबसे अधिक संचयी उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि निगम की वर्तमान स्थापित क्षमता 2015.2 मेगावाट है, जिसमें 1912 मेगावाट जल विद्युत, 97.6 मेगावाट पवन ऊर्जा और 5.6 मेगावाट सौर ऊर्जा शामिल है। उन्होंने कहा कि एसजेवीएन ने हाल ही में आठ पनबिजली परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन किए है। इन परियोजनाओं की कुल क्षमता 2388 मेगावाट है। इन परियोजनाओं के विकास में 24,000 करोड रुपये का निवेश होगा।

    उन्होंने कहा कि एसजेवीएन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए विभिन्न उपायों को दक्षतापूर्वक लागू करने में सम्पूर्ण सहयोग और पीएम केयर्स फंड व मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है।

    राज्यपाल ने निगम की उपलब्धियों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि एसजेवीएन कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों में और अधिक सहयोग प्रदान करेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.