Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय ने विद्यार्थियों का जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम
    • रेडक्रॉस सोसाइटी कैंटीन हेतू निविदाएं 06 जून तक करें जमा-विवेक शर्मा
    • प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी में रोनहाट के अनिल जस्टा को यू मुंबा ने 78 लाख में खरीदा
    • नगरपालिका नाहन व पांवटा साहिब के वार्डो के परिसीमन संबधी आक्षेप अथवा सुझाव 9 जून तक करवाएं दर्ज- उपायुक्त
    • सिक्किम लैंडस्लाइड में नाहन का सपूत मनीष ठाकुर शहीद
    • दो नाबालिकों की बाइक पेड़ से टकराई, दोनों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सराज के लोगों की सराहना की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सराज के लोगों की सराहना की

    By Himachal VartaJune 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सराज भाजपा मंडल जिला मंडी की वर्चुअल रैली को शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि देश के विभिन्न भागों में फंसे दो लाख से अधिक लोगों को विशेष रेलगाड़ियों और बसों के माध्यम से वापिस लाया गया है तथा इस विपत्ति की घड़ी में प्रदेश के बाहरी राज्यों में फंसे एक भी व्यक्ति को मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ा है।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से डिजिटल माध्यम से जुड़कर अत्यंत प्रसन्न हैं, हालांकि कोविड-19 के कारण उनके लिए व्यक्तिगत रूप से लोगों से मिलना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र के लोगांे द्वारा एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 25 लाख रुपये का अंशदान दिया गया है। उन्होंने सराज क्षेत्र के लोगों का कोरोना महामारी के दौरान सराहनीय कार्य करने के लिए भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए सभी पंचायती राज और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों से उन्होंने स्वयं बात की है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लोगों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और कार्यक्रमों पर पूरा विश्वास है तथा वे उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समय रहते लिए गए निर्णय के कारण ही यह संभव हुआ है कि आज भारत में कोरोना के कारण मृत्यु दर विकसित देशों की तुलना में कम है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण 15 सबसे अधिक विकसित देशों में 4.30 लाख लोगों की जान गई है, जहां की कुल जनसंख्या 142 करोड़ है, जबकि भारत की जनसंख्या 135 करोड़ है तथा यहां अभी तक 9500 मृत्यु कोरोना के कारण दर्ज की गई है।

    जय राम ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि धन अभाव को विकास के आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकासात्मक परियोजनाओं को तय समय अवधि में समाप्त करने के लिए समुचित धन जारी किया जाएगा।

    मण्डी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित हैं तथा उन्होंने भारत को विश्व महाशक्ति बनाने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री आंके जाने पर भी बधाई दी।

    मण्डी भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह और भाजपा सराज मण्डलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा ने भी अपने विचार सांझा किए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय ने विद्यार्थियों का जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम
    • रेडक्रॉस सोसाइटी कैंटीन हेतू निविदाएं 06 जून तक करें जमा-विवेक शर्मा
    • प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी में रोनहाट के अनिल जस्टा को यू मुंबा ने 78 लाख में खरीदा
    • नगरपालिका नाहन व पांवटा साहिब के वार्डो के परिसीमन संबधी आक्षेप अथवा सुझाव 9 जून तक करवाएं दर्ज- उपायुक्त
    • सिक्किम लैंडस्लाइड में नाहन का सपूत मनीष ठाकुर शहीद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.