Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»दो नाबालिकों की बाइक पेड़ से टकराई, दोनों की मौत
    सिरमौर

    दो नाबालिकों की बाइक पेड़ से टकराई, दोनों की मौत

    By Himachal VartaJune 2, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):– परिवहन विभाग द्वारा भले ही आए दिन यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं , बावजूद इसके भी किशोरावस्था के दौरान आजकल के नाबालिक चोरी छिपे बाइक चलाने से परहेज नहीं करते हैं। चोरी छुपे बाइक चलाने का ऐसा ही एक मामला पांवटा साहिब के पुरुवाला अमरगढ़ रोड पर आया , जहां दो नाबालिग छात्रों की बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे दोनों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मामला पांवटा साहिब के पुरुवाला अमरगढ़ रोड का है। जहां रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे स्थानीय दो युवक नाबालिग घर बाइक सीखने निकले , इसी दौरान नाबालिगों की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई , जिससे दोनों की मौत हो गई।
    जानकारी के मुताबिक मृतकों में 15 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह , जबकि दूसरा नाबालिक 13 वर्षीय देव पुत्र बंटू बताया जा रहा है। दोनों ही पुरुवाला अमरगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामले की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी माजरा बलजीत सिंह ने कहा कि पुरुवाला अमरगढ़ नहर रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें दो नाबालिग की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों में एक 15 वर्षीय गुरजीत सिंह , जबकि दूसरा 13 वर्षीय देव है। दोनों आपस में दोस्त बताये जा रहे है।
    पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश सरकार , पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा लोगों को यातायात के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं , बावजूद इसके भी आज की युवा पीढ़ी जान पर खेल कर ड्राइविंग करते हैं। इसके लिए न केवल नाबालिग , बल्कि अभिभावक भी दोषी है , क्योंकि अभिभावकों द्वारा ही बच्चों को गाड़ी या बाइक दी जाती है , जिसके चलते लापरवाही का खामियाजा दोनों को भुगतना पड़ता है।
    पांवटा साहिब के पुरुवाला अमरगढ़ में भी ऐसा ही यह मामला सामने आया है , जिसमें दो नाबालिग छात्रों की मौत हो गई है। हादसे में देव को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था लेकिन उपचार के दौरान ही कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। उधर डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं , मामले में आगामी जांच-पड़ताल जारी हैं। उन्होंने परिजनों से अपील की हैं कि नाबालिग बच्चों को बाइक या गाड़ी इत्यादि न चलाने दें, साथ ही अपने बच्चों को ओवर स्पीड में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.