Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिक्किम लैंडस्लाइड में नाहन का सपूत मनीष ठाकुर शहीद
    सिरमौर

    सिक्किम लैंडस्लाइड में नाहन का सपूत मनीष ठाकुर शहीद

    By Himachal VartaJune 2, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):– उत्तरी सिक्किम में रविवार देर शाम हुए भीषण भूस्खलन ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़ा बन के वीर सैनिक लांस नायक मनीष ठाकुर को छीन लिया।   तीन डोगरा रेजीमेंट में तैनात लांस नायक मनीष ठाकुर लगभग 7:30 बजे सिक्किम में छत्ते नामक स्थान पर हुए जानलेवा लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए । ब्रह्मपुत्र और तीस्ता नदियों में आए भारी उफान के बीच सिक्किम छत्ते में हुए इस विनाशकारी भूस्खलन ने सैनिक छावनी को भी अपनी चपेट में ले लिया।

    सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई अन्य सैनिकों के भी मलबे में दबे होने की आशंका है। हालांकि, लांस नायक मनीष ठाकुर के अलावा अन्य हताहतों अथवा घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

    सैनिक कल्याण बोर्ड जिला सिरमौर के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने शहीद लांस नायक मनीष ठाकुर की शहादत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उन्हें कमान कार्यालय से इस दुखद घटना की सूचना मिली है।

    शहीद मनीष ठाकुर, वीर पिता जोगिंदर सिंह के सुपुत्र थे और नाहन के बड़ा बन गांव के निवासी थे। मेजर धवन ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर आज देर शाम या कल मंगलवार तक नाहन पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद उनके पैतृक गांव बड़ा बन में पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    यह खबर पूरे क्षेत्र के लिए एक गहरा सदमा लेकर आई है। शहीद मनीष ठाकुर का अभी हाल ही में विवाह हुआ था। मनीष ठाकुर की शहादत कीखबर सुनने के बांकला स्कूल मे भी शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि मनीष ठाकुर इस स्कूल में पढ़ा करते थे।

    वीर सैनिक मनीष की शहादत की खबर फैलते ही न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

    स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने भी लांस नायक मनीष ठाकुर की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शहीद के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

    लांस नायक मनीष ठाकुर का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हिमाचल प्रदेश आज अपने एक वीर सपूत को खोने के शोक में डूबा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.