Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सरकारी बसे सिरमौर में आठ रूटों पर चली!
    हिमाचल प्रदेश

    सरकारी बसे सिरमौर में आठ रूटों पर चली!

    By Himachal VartaJune 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    एचआरटीसी नाहन डिपो की आय दिन-प्रतिदिन घटी, रूटों पर दौड़ीं महज 8 सरकारी बसें

    नाहन। एऐसा लगताचआरटीसी के नाहन डिपो की आय दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। इससे निगम को खासा नुकसान उठाना लड़ रहा है। आज  सिरमौर के रूटों पर महज आठ सरकारी बसें ही चलाई गईं। कोरोना के संकट के बीच चल रही सरकारी बसों को सवारियां न मिलने से निगम और सरकार की आमदनी प्रभावित होना लाजमी है। निगम के साथ साथ निजी बस ऑपरेटरों को भी इससे नुकसान झेलना पड़ रहा है।

    लोगों के बीच कोरोना का खौफ इतना बढ़ गया है कि लोग बसों में भी बैठने से कतराने लगे हैं। कुछ कामकाजी लोग ही मजबूरन बसों में सफर कर रहे हैं, जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में तो बसों को सवारियां ही नहीं मिल रही हैं। एचआरटीसी प्रबंधन ने अनलॉक-1 के शुरुआती दौर में सिरमौर के विभिन्न रूटों पर 90 बसें चलाईं, लेकिन सवारियां न मिलने से अगले ही दिन रूटों में कटौती करनी पड़ी।

    नाहन, कालाअंब और पांवटा क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलों का असर जिले के दूरदराज क्षेत्रों के लोगों पर भी साफ दिख रहा है। नतीजतन, लोग बसों से भी दूरी बनाए रखे हुए हैं। लोगों का मानना है कि बसों में ये पता नहीं चलता कि कहां से कौन सी सवारी ऐसी बैठेगी, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाए। ऐसे में एहतियात बरतना जरूरी है।

    बहरहाल, रविवार को नाहन निगम ने नाहन-चौपाल, नाहन-हरिपुरधार, पांवटा-शिमला, नाहन-घाटों, नाहन-रेणुका, नाहन-कालाअंब और नाहन-उपरला कौलावालाभूड़ रूटों पर बसें चलाईं। उधर, निगम के निरीक्षक एवं नाहन बस अड्डा प्रभारी सुखराम ठाकुर ने बताया कि आज 8 रूटों पर बसें चलाई गईं हैं। उन्होंने बताया कि सवारियां न मिलने से रूट घाटे में चल रहे हैं। इससे निगम की आय प्रभावित हो रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.