Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    • ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे मेले और व्यापारिक गतिविधियों से व्यापारी व परिक्षार्थी परेशान
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कल सिरमौर को एक और सौगात देंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
    हिमाचल प्रदेश

    कल सिरमौर को एक और सौगात देंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

    By Himachal VartaAugust 26, 2020
    Facebook WhatsApp

    अब सिरमौर के किसान को धान बेचने नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में

    नाहन। कृषि उपज मंडी जिला सिरमौर के चेयरमैन राजेश्वर शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य कृषि उपज मंडी पांवटा साहिब के नवीनीकरण के कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास करने जा रहे हैं। नवीनीकरण का यह कार्य लगभग 3 करोड़ रूपए का होगा। इसके अलावा जिला सिरमौर में विभिन्न 8 उपमंडियां है, जिसमें अधिकतर विकास कार्य चल रहे हैं। एक करोड़ रूपए की लागत से घंडूरी में टैंडर होने के बाद उपमंडी बनाने के लिए कार्य शुरू हो चुका है।

    इसी तरह नाहन की मंडी में 25 लाख रूपए से नवीनीकरण का कार्य समाप्ति की ओर है। ददाहू उपमंडी में भी नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। कृषि उपज मंडी जिला सिरमौर के माध्यम से किसानों की सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए कई कार्य किए जा रहे हैं। चेयरमैन रामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 23 हजार क्विंटल गेहूं एफसीआई के माध्यम से किसानों की खरीदी गई और 24 घंटे के भीतर राशि ऑनलाइन किसानों के खातों में डाली गई। कोरोना काल में किसानों को गेहूं से संबंधित किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी गई।

    रामेश्वर शर्मा ने बताया कि गेहूं की तर्ज पर इस बार धान की जो बंपर पैदावार होगी, यहीं पर किसानों से खरीदी जाएगी। चेयरमैन रामेश्वर शर्मा ने बताया कि लहसून की जिला सिरमौर में सबसे अधिक पैदावार होती है। लहूसन की स्टोरेज केपेस्टिी बढ़ाने के लिए खैरी में लगभग 2 करोड़ रूपए की प्रपोजल स्टोर बनाने के लिए भेजी गई है, ताकि किसान बाहरी राज्यों में न जाकर खैरी में ही स्टोर कर सके और उचित समय पर वह मंडियों में बेच सके।

    खैरी में तापमान लहसून के बिल्कुल अनुकूल है। प्रयास यह है कि लहसून जिला सिरमौर में ही स्टोर हो। रामेश्वर ठाकुर ने दावा किया कि इसके अलावा किसानों व बागवानों से संबंधित जितनी भी समस्याएं कृषि उपज मंडी प्रबंधन के पास आती है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। कोरोना काल में भी सभी नियमों का पालन करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान हेतू पूरे प्रयास किए गए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    • ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे मेले और व्यापारिक गतिविधियों से व्यापारी व परिक्षार्थी परेशान
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.