जिला सिरमौर में फिर बरपा कोरोना का कहर- एक साथ आए 27 मामले, 16 हुए स्वस्थ
नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक बार फिर कोरोना का कहर बरपा है। यहां एक साथ 27 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वही राहत की बात यह है कि जिला में आज 16 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कल के 101 नए और 19 फॉलोअप व 1 रिपीट सैंपल सहित कुल 121 पेंडिग सैंपल में से 73 नए सैंपल, 1 रिपीट और 16 फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव रही हैं। जबकि 27 नए और 3 फोलोअप सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ठीक होने वाले लोगों में 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 9 पुरुष और 6 से 90 वर्ष की आयु की 7 महिलाएं शामिल हैं। वहीँ, आज भंतावली से 30, 33, 40 साल के व्यक्ति और 27 साल की महिला की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। सूर्या कॉलोनी से 3 मामले सामने आये है। जिनमें 34 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय पुरुष और 27 वर्षीय युवक शामिल हैं। कोलर से 3 मामले सामने आए है जिनमें 46 साल की महिला, 51 साल का पुरुष और 95 साल की महिला शामिल हैं।
बद्रीपुर से 33 और 34 वर्षीय व्यक्ति व 59 वर्षीय महिला शामिल हैं। शमशेरपुर से 31 वर्षीय महिला और 37 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई हैं। नागथा से 46 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। वाई पॉइंट संस्थागत क्वारंटाइन से 2 मामले सामने आये है जिनमें 45 वर्षीय पुरुष और 45 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।
धौलाकुआं से 50 वर्षीय व्यक्ति, पातलियों से 14 वर्षीय किशोर, शोगा से 50 वर्षीय व्यक्ति, कुंदियों की 27 वर्षीय महिला, पुरुवाला का 54 वर्षीय व्यक्ति, राजबन का 28 वर्षीय युवक और शिव कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। इसके अलावा अमरपुर मोहल्ला नाहन से 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।