Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक
    • विकासखंड संगड़ाह में जिला परिषद के तीनों वार्डों को रखा जाए यथावत – नारायण सिंह
    • आपदाओं से निपटने के लिए जिला में 19 से 31 मई, 2025 तक होगा परिचय अभ्यास कार्यक्रम- प्रियंका वर्मा
    • सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
    • बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, May 19
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»खूबसूरती की खान सेब
    स्वास्थ्य

    खूबसूरती की खान सेब

    By Himachal VartaAugust 27, 2020
    Facebook WhatsApp
    (लेखिका अंतरराष्ट्रीय  ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ हैं तथा हर्बल क्वीन के नाम से लोकप्रिय हैं)
    शहनाज हुसैन (लेखिका अंतरराष्ट्रीय  ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ हैं तथा हर्बल क्वीन के नाम से लोकप्रिय हैं)

    सेब की गिनती दुनिया में पैदा होने वाले तीन महत्वपूर्ण फलों में  की जाती हैं 

    बाजार में सेब की फसल ने  दस्तक दे दी है / देश के मुख्य पहाड़ी राज्यों में सेब की फसल जुलाई के अंत तक पक जाती है तथा सेब का सीजन अगस्त के पहले माह में शुरू हो जाता है तथा अक्टूबर के अंत तक चलता है / हालाँकि बाजार में सेब की बिक्री साल भर चलती है लेकिन अक्टूबर के बाद सेब बगीचों की बजाय कोल्ड स्टोर  से आना शुरू होते हैं या फिर महंगे विदेशी ब्रांड के सेब उपलब्ध होते हैं जोकि काफी महंगे होते हैं और आम आदमी की पकड़ से बाहर होते है/ इसलिए अगर आप सेब का आनन्द उठाना चाहते है तो यह सबसे सही सीजन है जहाँ  बगीचों से सीधे उचित दाम पर सेब आपकी रसोई में पहुँच रहे हैं।
    इस सेब सीजन में विभिन्न प्रजातियों के रसीले, रंग बिरंगे, स्वास्थ्य वर्धक और खूबसूरत  सेबों का हम सभी आनन्द लेते हैं / लेकिन क्या आप जानते हैं की सेब   आपके  स्वास्थ्य के इलावा आपकी खूबसूरती निखारने के भी काम आ सकते हैं / सेब अपनी विभिन्न गुणों  की वजह से जहाँ स्वास्थ्य के लिए संजीदा लोगों की पहली पसंद माने जाते हैं तो दूसरी हर्बल के माध्यम से सौन्दर्य  निखारने वाले ब्यूटी सैलून और सौंदर्य विशेषज्ञों की भी पहली पसन्द माने जाते हैं।

    सेब पौष्टिक आहार में सबसे सस्ता और स्वास्थ्यवर्धक फल माना जाता है / ताजे सेब फाईबर, विटामिन-सी, काॅपर, मिनरल तथा विटामिन ‘ए’ जैसे पौषक तत्वों से भरपूर होते है जिसकी वजह से  इनके  नियमित  सेवन से दिल, हडियों, आँखों और पुराने  मानसिक रोगों को नियन्त्रित करने में मदद मिलती है।सेब को विश्वभर में स्वास्थ्यवर्धक तथा ताजे फलों के लिए जाना जाता है। 

      सेब को पीस कर इसमें एक चमच शहद, गुलाब जल और जई का ऑटा मिलाकर  पेस्ट बना लें तथा इस पेस्ट को चेहरे तथा खुले भाग पर लगा कर आधे घण्टे बाद  ताजे साफ पानी से धो डालें। इससे त्वचा की  बाहरी मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलेगी जिससे आपकी त्वचा साफ और निखरी निखरी नज़र  आएगी।

    सेब के जूस को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर सादे पानी से धोने से त्वचा में चमक तथा निखार आता है। सेब का जूस त्वचा पर लगाने से त्वचा के प्राकृतिक पी एच सन्तुलन को बनाये रखने में मदद मिलती है। अगर आप जूस लगाने से परहेज़ करते हैं तो आप सेब का स्लाइस भी चेहरे पर रगड़ सकते हैं।

    सेब में आद्रता की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। सेब खाने से आप शरीर को हाई ड्रेट कर सकते हैं  जिससे आपकी त्वचा प्रकृतिक तौर पर निखरी नज़र आएगी। आप ताजे सेब की स्लाइस काट कर अपने चेहरे पर लगा लीजिये तथा जब यह स्लाइस सुख जाएँ  तो आधे घण्टे बाद इन स्लाइस को हटा कर चेहरे को ताजे पानी से धो  डालिये। सेब में विद्यमान विटामिन ई से आपके चेहरे की त्वचा मुलायम और हाई ड्रेट रहेगी। सेब को आप अपने फेस पैक में नियमित रूप से शामिल करके इस फल  के प्रकृतिक गुणों का लाभ उठा सकती हैं।

    सेब के रस में बादाम तेल तथा दूध या दही मिलाकर स्क्रब के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। सेब के कदूकश को दही में मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग ध्ब्बे दूर होते है। सेब के असब सिरके को अनेक सौंदर्य समस्याओं का समाधन माना जाता है। इससे त्वचा तथा खोपडी़ के एसिड एलकाईन संतुलन बना रहता है तथा यह कील-मुहासों  में काफी मददगार साबित होती है। सेब के असब के सिरके को बाहरी रूप में त्वचा तथा बालों की सौंदर्य समास्याओं के लिए प्रयोग किया जाता रहा है, इससे बाल धोने से अनेक फायदे होते है। शैम्पू के बाद दोे चम्मच सेब के सत के सिरके को पानी के मग में डालकर सिर को धोने में बालों की सौंदर्य समस्याऐं खत्म होती है तथा बालों में चमक आती है।

    यदि आप बालों की रूसी की समस्या से जूझ रहे है तो बालों को शैम्पू करने से आधा घण्टा पहले दो चम्मच सेब के सत के सिरके को खोपड़ी पर अहिस्ता-2 मलिए। इसके बाद बालों को शैम्पू से धोने से बालों की रूसी खत्म हो जाती है। अगर आप गम्भीर रूसी की समस्या का सामना कर रहे है तो सेब के सत के सिरके को रूई/काटन में डूबो कर पूरी खोपड़ी पर अहिस्ता-2 लगाऐं तथा इसे बालों में सोखने दें। इसके आधे घंटा बाद बालों को शैम्पू से धे डाले तथा रूसी की समस्या खत्म हो जाएगी।
    सेब के सत के सिरके को पानी में मिलाकर काॅटन की मदद से चेहरे पर लगाने से चेहरे का एसिड-एलकालीन संतुलन बना रहता है तथा त्वचा की सौन्दर्य समस्याओं से निजात मिलती है। सेब के सत के सिरके से त्वचा की खारिश-खुजली में भी मदद मिलती है। अपने नहाने के पानी में सेब के सत के सिरके को डालकर पानी के नहाने में त्वचा की खाज-खुजली में राहत मिलती है। सेब के सत के सिरके से शरीर की गांठ तथा मस्सों से भी मुक्ति मिलती है। शरीर के मस्सों पर सेब के सत का सिरके के रोजाना लगाने से मस्से खत्म होेेे जाते है। सेब के लगातार  सेवन से आप लम्बे, चमकीले बाल पा सकते हैं। सेब में परोसायना ईडन बी–2 मौजूद होते हैं जोकि बालों के स्वास्थ्य के लिए अति महत्वपूर्ण माने जाते है।
    ताजे सेब पफाईबर, विटामिन-सी, काॅपर तथा विटामिन ‘ए’ जैसे पौषक तत्वों से भरपूर होते है तथा सेब में विद्यमान ‘‘रैटीनायइस’’ शरीर में निरोगी त्वचा के विकास तथा त्वचा केंसर के खतरे को कम करती है। सेब मात्रा एक स्वादिष्ट फल ही नहीं है बल्कि सुन्दरता के गुणों की खान भी है। सेब में विद्यमान मल्टी विटामिन पौषक तथा प्राकृतिक प्रूफट एसिड से त्वचा की रंगत में निखार आता है तथा टैनिंग से प्रतिरक्षा मिलती है। सेब के निरन्तर प्रयोग से शरीर में चिकनाई तथा रोगाणुओं से छुटकारा मिलता है जिससे शरीर में ताजगी स्वास्थ्यवर्धक तथा त्वचा में लालिमा आती है। सेब के निरन्तर प्रयोग से त्वचा पर काले दाग तथा कील-मुंहासे के उपचार में मदद मिलती है। सेब में मिनरल तथा विटामिन के अलावा पैकटिन तथा टैनिन विद्यमान होते है जिससे त्वचा की रंगत में गोरापन आता है। अत्यंत संवेदनशील त्वचा पर पैक्टिन का अत्यन्त आरामदेह प्रभाव देखने में मिलता है। सेब को बेहतरीन स्किन टोनर पफेशियल टोनर माना जाता है तथा सेब त्वचा को शान्त करता है, सिर की त्वचा साफ करता है तथा चेहरे से झुर्रियों को मिटाता है जिससे धमनियों में रक्त संचार बढ़ता है तथा त्वचा में खिंचाव आता है। सेब में एंटी ऑक्सीडैंट गुण विद्यमान होते है जिससे त्वचा में यौवनता बरकरार रहती है तथा बुढा़पे को रोकती है। नवीनतम अनुसन्धन में यह पाया गया है कि हरे सेबों में पाॅली फीनाइलन तत्व विद्यमान होते है जिससे बालों के झड़ने को रोकने में अहम मदद मिलती है। सेब में प्रफूट एसिड विद्यमान होते है जोकि त्वचा को साफ करने में अहम भूमिका अदा करते है तथा त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाती है जिससे त्वचा में चमक आती है तथा काले ध्ब्बों से मुक्ति मिलती है,
     
    प्रूफट एसिड से त्वचा में तैलीयपन कम होता है जिससे कील-मुंहासों को रोकने में मदद मिलती है।
     
     
    – लेखिका अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन के नाम से लोकप्रिय है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक
    • विकासखंड संगड़ाह में जिला परिषद के तीनों वार्डों को रखा जाए यथावत – नारायण सिंह
    • आपदाओं से निपटने के लिए जिला में 19 से 31 मई, 2025 तक होगा परिचय अभ्यास कार्यक्रम- प्रियंका वर्मा
    • सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
    • बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.