Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आपदाओं से निपटने के लिए जिला में 19 से 31 मई, 2025 तक होगा परिचय अभ्यास कार्यक्रम- प्रियंका वर्मा
    सिरमौर

    आपदाओं से निपटने के लिए जिला में 19 से 31 मई, 2025 तक होगा परिचय अभ्यास कार्यक्रम- प्रियंका वर्मा

    By Himachal VartaMay 19, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) जिला सिरमौर में विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) द्वारा 19 मई से 31 मई, 2025 तक परिचय अभ्यास किया जाएगा। यह जानकारी  उपयुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज एन डी आर एफ 14वीं बटालियन नालागढ़  के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दी।
    उपयुक्त ने बताया कि एन डी आर एफ के दल द्वारा जिले की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों, अस्पतालों, बाढ़ संभावित क्षेत्रों आदि का सर्वेक्षण किया जाएगा तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी, जो जिले में किसी भी आपदा के समय बहुत उपयोगी होगी। उन्होंने बताया कि एन डी आर एफ के दल द्वारा जिले में आपदाओं से निपटने के लिए चिन्हित स्थानों पर प्रशिक्षण तथा मॉक अभ्यास किया जाएगा जिसमें विभिन्न आपदाओं से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
    प्रियंका वर्मा ने बताया कि दल द्वारा नाहन में 20 मई, 2025 को काला अंब के गांव रामपुर जटां में मेसर्ज़ वर्गो इंडस्ट्रीज, 21 मई को ग्राम मोगीनंद में मेसर्ज़ वुडस्टॉक लैमिनेटस लिमिटेड, 22 मई को ग्राम बनकलां तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जुड्डा का जोहड़ में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    23 मई को उप मंडल पांवटा साहिब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया तथा 24 मई को राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी प्रकार 26 मई को उप मंडल कफोटा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमरऊ में मॉकड्रिल, अभ्यास कार्यक्रम तथा स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम होगा तथा 27 मई को तहसील कमरऊ के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर संवेदनशील स्थानों की जानकारी एकत्रित की जाएगी।
    28 मई को उप मंडल शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में मॉक अभ्यास व जागरूकता कार्यक्रम होगा तथा 30 मई को उप मंडल पच्छाद की सब तहसील नारग के ग्राम कुजी में पटाखा फैक्ट्री का दौरा कर निरीक्षण किया जाएगा तथा 31 मई को छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में मॉकड्रिल, अभ्यास कार्यक्रम तथा स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित होगा।
    बैठक में जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, जिला आपदा प्रबंधन समन्वयक अरविंद चौहान, अनीता ठाकुर तथा एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन नालागढ़ के इंस्पैक्टर महेंद्र सिंह नेगी, सब इंस्पैक्टर मोहित कुमार, कांसटेबल प्रेम जीत व पूर्णमल ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.