Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    • ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे मेले और व्यापारिक गतिविधियों से व्यापारी व परिक्षार्थी परेशान
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जल जीवन मिशन के तहत 13 करोड़ से नाहन क्षेत्र की 11 पंचायतों में पेयजल होगी सुदृढ़-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    जल जीवन मिशन के तहत 13 करोड़ से नाहन क्षेत्र की 11 पंचायतों में पेयजल होगी सुदृढ़-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaAugust 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    हमने काफी हद तक नाहन क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर काबू पाया

    नाहन। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कौलांवाला भूड़, बर्मापापड़ी, पालियो, त्रिलोकपुर, सैनवाला, सलानी-कटोला, बिक्रमाग, देवनी, बनकला, मात्तर और नाहन पंचायतों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने करने के लिए 13 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। जेजेएम के तहत 11 पंचायतों के लिए यह धनराशि स्वीकृत हुई है, जो कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लिए वरदान सिद्ध होगी।
    विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल आज नाहन में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पेयजल और सिंचाई योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि वर्तमान में नाहन विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर काफी हाद तक काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब नाहन क्षेत्र में पेयजल के लिए चारों और त्राहि-त्राहि मची हुई थी, किन्तु मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में पेयजल के क्षेत्र में ऐतिहासिक और उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में रिकार्ड 224.13 करोड़ रुपये विभिन्न पेयजल योजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं जो कि अपने आप में एक विशेष उपलिब्ध है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि धारटी क्षेत्र में दशकों से चली आ रही पेयजल समस्या का निराकरण करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही बनेटी-चाकली पेयजल योजना को अक्तूबर माह तक जन समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि देवका-पुड़ला क्षेत्र की पेयजल योजना पर भी तेज गति से कार्य आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संपूर्ण नाहन क्षेत्र में पेयजल की समस्या समाप्त हो, इस दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की पांवटा में पड़ने वाली 9 ग्राम पंचायतों में भी पेयजल योजनाओं पर तेज गति से कार्य चल रहा है। डा. बिन्दल ने कहा कि माजरा, प्रदूणी, रामपुर-भारापुर, हरिपुर खोल, धौलाकुआं, पल्होड़ी आदि पंचायतों की पेयजल योजनाओं पर द्रुत गति से कार्य किया जा रहा है।
    इस अवसर पर सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता जोगिन्द्र चैहान, अधिशासी अभियंता नाहन मनदीप गुप्ता, अधिशासी अभियंता पांवटा क्षेत्र जगबीर सिंह, व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    • ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे मेले और व्यापारिक गतिविधियों से व्यापारी व परिक्षार्थी परेशान
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.